जूडो कराटे खेल में इंटरनैशनल चैंपियनशिप में गुरु और शिष्य ने जीते पदक,

खंडवा के प्रतियोगियों ने दो गोल्ड एक सिल्वर मेडल जीता,
खंडवा।। खंडवा जिले में जहां परीक्षा में अच्छी शिक्षा के माध्यम से छात्र-छात्राएं खंडवा का नाम रोशन कर रहें है उसी के अनुरूप स्कूली छात्र-छात्राएं खेल में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ये प्रतिभाएं खंडवा का नाम रोशन कर रही है, समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि कुश्ती क्षेत्र में जहां बालक बालिकाएं पहलवान अपनी कुश्ती कला का शानदार प्रदर्शन प्रदर्शन कर मेडल प्राप्त करते हुए खंडवा का नाम रोशन कर रहें है, वही जुड़ो कराटे में भी खंडवा के खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर मेडल प्राप्त कर रहे हें, 28 से 30 सितंबर अंधेरी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स मुंबई महाराष्ट्र में जूडो कराटे थर्ड इंटरनेशनल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया, द्रोणा रत्न अवार्डी मनीष भैैसारे ने बताया कि इस प्रतियोगिता में देश विदेश कहीं टीम हिस्सा लिया, विदेश कंट्री दुबई, मलेशिया, थाईलैंड, नेपाल, भूटान,बांग्लादेश, श्रीलंका एवं अन्य देश ने भाग लिया, सुनील जैन ने बताया खंडवा जिले के लिए हर्ष का विषय है कि इंटरनेशनल चैंपियंस की प्रतियोगिता में खंडवा जिले से गुरु और शिष्य ने भी भाग लिया और गोल्ड मेडल प्राप्त किया द्रोणा रत्ना अवॉर्डी मनीष भैसारे ने 70kg मे गोल्ड मेडल, माधव उपाध्याय ने 45 kg में गोल्ड मेडल और पार्थ चौरे ने 25 kg मे सिल्वर मेडल प्राप्त कर खंडवा, मध्य प्रदेश हमारे देश भारत का का नाम रोशन किया किया, आयोजित कार्यक्रम में नेशनल रेफरी मनीष भैसारे को बेस्ट रेफरी का अवार्ड भी दिया गया, खंडवा मध्य प्रदेश के लिए यह बहुत ही गर्व की बात है छोटे से जिले से इतनी बड़ी बड़ी उपलब्धि मिल रही है, इस उपलब्धि पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, खंडवा विधायक कंचन तनवे, पंधाना पूर्व विधायक राम ढांगोरे, महापौर अमृता अमर यादव, प्रवक्ता सुनील जैन अनूप पटेल, कपिल अंजने, सेलु मंडलोई ने सभी को बधाई व शुभकामना प्रेषित की।
Read Next

दादाजी के भक्त जरूर देखें! गुरु पूर्णिमा से पहले महापौर अमृता यादव का बड़ा संदेश

खंडवा: गुरु पूर्णिमा पर दादाजी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, निशान चढ़ाने पहुंचे हजारों श्रद्धालु

खंडवा:धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय मार्च, खंडवा में नगर निगम तिराहे पर मनाया जश्न

महादेवगढ़ के भव्य श्रावण आयोजन से पहले श्री दादाजी दरबार में निशान अर्पित, सफल आयोजन की प्रार्थना

खंडवा: देश के नाम अनोखी श्रद्धा! दादाजी महाराज के चरणों में निशान अर्पित करने पहुंचे श्रद्धालु
खंडवा खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत ग्यारहवे दिवस विद्यालय, महाविद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र, हाट बाजार, बस स्टैंड मे जन-जागरूक एवं शपथ दिलाकर जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित।

खंडवा: देखिए कैसे पलट गया सोयाबीन की बोरियों से भरा वाहन | देशगांव हादसा

खंडवा: गुरु पूर्णिमा पर तीन दिन बंद रहेंगी मांस की दुकानें, नगर निगम की टीम ने दुकानदारों से मांगा सहयोग
खंडवा देवशयनी एकादशी पर महिला मंडलों ने दादाजी महाराज को अर्पित किए निशान, 21 वर्षों से निभा रही परंपरा
खंडवा गुरुपूर्णिमा महोत्सव से पहले शहर की सड़कों की बदलेगी तस्वीर, महापौर ने अधिकारियों को दिए अल्टीमेटम।