वन्य जीवों के प्रति प्रेम एवं लगाव बढ़ाने के लिए जिलास्तरीय मोगली बाल महोत्सव संपन्न,

प्रतियोगिता में हरसूद प्रथम खालवा द्वितीय एवं पुनासा विकासखंड की टीम तृतीय स्थान पर रही,
खंडवा ।। विद्यार्थियों में वन
,वन्यजीवों ,पर्यावरण और जैव विविधता के प्रति प्रेम ,लगाव , जागरूकता और उत्तरदायित्व का बोध कराने के लिए गुरुवार को श्री रायचंद नागड़ा उत्कृष्ट विद्यालय खंडवा में शिक्षा विभाग और शासन के अन्य विभागों के समन्वय से जिलास्तरीय मोगली बाल महोत्सव मल्टीमीडिया प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, समाजसेवी सुनील जैन ने बताया प्रतियोगिता में जिले के खंडवा , छैगांवमाखन ,हरसूद , पंधाना खालवा ,पुनासा से विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता टीम के दो सदस्यीय कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग छात्र दल ने भाग लिया, कनिष्ठ वर्ग क्विज का संचालन क्विज मास्टर शिवनाथप्रसाद मिश्र और वरिष्ठ वर्ग का देवेंद्र गड़वाल ने किया, प्रतियोगिता में पांच रोचक चक्र “कौन बनेगा करोड़ करोड़पति ” कार्यक्रम अनुसार रखे गए थे, जिनके माध्यम से विद्यार्थियों ने अपने
पर्यावरणीय ज्ञान और समझ की परख की, टीम के नामकरण जंगल बुक के पात्र,लीला,बधीरा,शेरखान,अकडू ,बकडू तबाकी रखा गया, वरिष्ठ वर्ग में विकासखंड छैगांवमाखन के चंदन सूर्यवंशी और लक्की पाटिल तथा कनिष्ठ वर्ग में विकासखंड हरसूद के आशिता श्रीकृष्ण,मनीष हेमराज की टीम ने प्रथम स्थान अर्जित किया, उक्त दोनो टीम पेंच राष्ट्रीय उद्यान में राज्यस्तरीय प्रतियोगित में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी,वरिष्ठ वर्ग में द्वितीय स्थान खालवा विकासखंड तथा तृतीय पुनासा ने प्राप्त किया,कनिष्ठ वर्ग में पंधाना विकासखंड द्वितीय और खंडवा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, विजेता टीमों को जिला शिक्षाधिकारी पीएस सोलंकी ,संदीप जोशी नोडल राष्ट्रीय हरित कोर और इको क्लब और संगीता सोनवाने,प्राचार्य एडीपीसी मास्टर ट्रेनर राष्ट्रीय हरित कोर ,भूपेंद्र चौहान प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय खंडवा ने सम्मानित किया, प्रतियोगिता के दौरान रजनी दुबे इको क्लब प्रभारी उत्कृष्ट विद्यालय खंडवा ,मानसिंह गौर पंधाना,कैलाश वर्मा छैगांव माखन सहित अन्य मार्गदर्शक शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित थे ।
Read Next

दादाजी के भक्त जरूर देखें! गुरु पूर्णिमा से पहले महापौर अमृता यादव का बड़ा संदेश

खंडवा: गुरु पूर्णिमा पर दादाजी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, निशान चढ़ाने पहुंचे हजारों श्रद्धालु

खंडवा:धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय मार्च, खंडवा में नगर निगम तिराहे पर मनाया जश्न

महादेवगढ़ के भव्य श्रावण आयोजन से पहले श्री दादाजी दरबार में निशान अर्पित, सफल आयोजन की प्रार्थना

खंडवा: देश के नाम अनोखी श्रद्धा! दादाजी महाराज के चरणों में निशान अर्पित करने पहुंचे श्रद्धालु
खंडवा खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत ग्यारहवे दिवस विद्यालय, महाविद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र, हाट बाजार, बस स्टैंड मे जन-जागरूक एवं शपथ दिलाकर जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित।

खंडवा: देखिए कैसे पलट गया सोयाबीन की बोरियों से भरा वाहन | देशगांव हादसा

खंडवा: गुरु पूर्णिमा पर तीन दिन बंद रहेंगी मांस की दुकानें, नगर निगम की टीम ने दुकानदारों से मांगा सहयोग
खंडवा देवशयनी एकादशी पर महिला मंडलों ने दादाजी महाराज को अर्पित किए निशान, 21 वर्षों से निभा रही परंपरा
खंडवा गुरुपूर्णिमा महोत्सव से पहले शहर की सड़कों की बदलेगी तस्वीर, महापौर ने अधिकारियों को दिए अल्टीमेटम।