लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा -कोतवाली थाने की टीम ने कल रात 4 लोगों क़ो पकड़ा..

जिले मे कॉम्बिंग गस्त के दौरान 50 वारंटी पकड़ाए एवं 150 बदमाशों को किया गया चेक

जिले मे 17 अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध की गई कार्यवही

खंडवा, 23 सितंबर 2024
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी के मार्गदर्शन मे दिनांक 22.09.24 एवं 23.09.24 की दरमियानी रात मे कॉम्बिंग गस्त के दौरान कुल 43 गिरफ्तारी वारंट, 06 स्थाई वारंट जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग अलग न्यायालय के तामील किये गए। जिले के अलग अलग थानों मे 71 गुंडा बदमाश, 57 निगरानी बदमाश, 10 जिला बदर के आरोपी एवं 12 संपत्ति संबंधी आरोपियों सहित कुल 150 बदमाशों को चेक किया गया।
जिले मे दिनांक 21-22.09.24 को पुलिस अधीक्षक खंडवा द्वारा थाना प्रभारियों को अवैध रूप से शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश प्राप्त हुए थे, जिसके पालन मे अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए थाना छैगाँवमाखन में आरोपी जितेन्द्र पिता कैलाश जाति बलाई उम्र 34 साल नि. ग्राम कोलाडीट के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 500/-रूपये की जप्त की गई एवं आरोपी हरेराम पिता कन्हैया कुशवाह जाति काछी उम्र 29 साल निवासी ग्राम कोलाडीट के कब्जे से अवैध 12 लीटर कच्ची हाथ भट्टी महुआँ शराब कीमती 600/-रुपये की जप्त की गई। थाना हरसूद में आरोपी रमेश पिता रामाधार सिटोले जाति बलाही उम्र 45 साल निवासी ग्राम पलानी माल के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 700/-रुपये की जप्त की गई। आरोपी लवकुश पिता हरीराम लौवशी उम्र 33 साल निवासी ग्राम हथनोरा के कब्जे से 18 क्वार्टर देशी प्लेन शराब के कीमती 1260 /-रुपये की जप्त की गई। आरोपी राधेश्याम पिता भाउलाल लोधी उम्र 45 साल निवासी ग्राम हथनोरा के कब्जे से 15 क्वार्टर देशी प्लेन शराब कीमती 1050/- रुपये की जप्त की गई। आरोपी राजु पिता उमराव जाति बलाही उम्र 45 साल निवासी ग्राम बडखालिया के कब्जे से 16 क्वार्टर देशी प्लेन शराब के कीमती 1120/- रुपये की जप्त की गई। आरोपिया सुमनबाई पति रामेश्वर कलम जाति कोरकु उम्र 45 साल निवासी ग्राम चारखेडा के कब्जे से 07 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 700/-रुपये की जप्त की गई। आरोपी कमल पिता मागीलाल गौंड उम्र 40 साल निवासी ग्राम जोगीबेडा के कब्जे से 12 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1200/-रुपये की जप्त की गई। आरोपी धर्मेन्द्र पिता जगदीश कतिया उम्र 40 साल निवासी ग्राम उण्डैल के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1500/-रुपये की जप्त की गई। आरोपी आकाश पिता अमृतलाल जाति ढीमर उम्र 30 साल निवासी वार्ड क्रं. 15 हरसूद के कब्जे से कच्ची महुआ शराब कुल 7 लीटर कीमती 700/-रुपये की जप्त की गई एवं आरोपी राजेन्द्र पिता शंकरलाल जाति भुजिया उम्र 54 साल निवासी ग्राम इमलानी आरोपी के कब्जे से सफेद प्लेन शराब के 20 क्वार्टर कीमती 1600/-रुपये की जप्त की गई। थाना किल्लौद में आरोपी रामस्वरुप पिता दुर्गाप्रसाद जाति बेलदार उम्र 52 साल निवासी ग्राम झागरिया के कब्जे से अवैध हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब 12 लीटर कीमती 1800/-रुपये जप्त की गई एवं आरोपी लक्ष्मण पिता प्यारसिंह जाति कोरकू उम्र 50 साल निवासी ग्राम जूनापानी के कब्जे से अवैध हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब 10 लीटर कुल कीमती 1500 रुपये की जप्त की गई। थाना मोघट रोड मे आरोपी राजू पिता प्रकाश बसोड उम्र 53 साल निवासी रामेश्वर टेकडा खंडवा के कब्जे से एक थैली मे देशी प्लेन मदिरा के 20 क्वार्टर कीमती करीबन 1400 रुपये की जप्त किया गया। थाना नर्मदानगर मे आरोपी अशोक पिता चंपालाल जाति कुम्‍हार उम्र 55 साल निवासी ग्राम डुडगांव आरोपी के कब्‍जे से 22 लिटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब कीमती 2200 रूपये की जप्‍त की गई। आरोपी रमेश पिता सुकिया जाति मानकर उम्र 47 साल निवासी ग्राम इंधावडी के कब्‍जे से 15 लिटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब कीमती 2250 रूपये की जप्‍त की गई एवं आरोपिया बुंदियाबाई पति तुलाराम उम्र 35 साल निवासी ग्राम धनोरा के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 400 रुपये की जप्त की गई। उपरोक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
थाना छैगाँवमाखन मे 01. नवल पिता किशोरसिहं जाति राजपूत उम्र 58 साल निवासी ग्राम भोजाखेडी 02. काशीनाथ पिता सीताराम जाति कुन्बी पटेल उम्र 55 साल निवासी ग्राम बरूड़ के कब्जे से 52 ताश के पत्ते एवं 1530/-रूपये विधिवत जप्त किये गये। थाना किल्लौद 01. नितेश पिता गुलाब राजपुत 19 साल 02. मदन पिता भागरिथ कोरकू उम्र 55 साल एवं 03. दिनेश पिता अमरसिंह कोरकू उम्र 40 साल तीनो निवासी ग्राम जूनापानी के द्वारा ताश पत्तो से रुपये पैसो से हार जीत का खेल रहै थे जिनके कब्जे से 52 ताश पत्ते व मशरुका 360 रुपये जप्त किये गये। उपरोक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
थाना मंधाता मे आरोपी नवलसिंह पिता गुलाब सिंह चौहान उम् 53 साल निवासी गाम भाडली थाना मेनगाँव जिला खरगोन द्वारा लोगो को रुपयो का लालच देकर सट्टा के अंक पर्ची लिख रहा है, सूचना पर घेराबंदी कर फोर्स की मदद से पकडा तो उसके कब्जे से 890 रुपये नगदी व एक कार्बन का टुकडा, लीड पेन मिला जिसे विधिवत जप्त किया गया। उपरोक्त आरोपी के विरुद्ध धारा 4 (क) सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
जिले मे यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना हेलमेट, सीट बेल्ट ना लगाने वाले तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 79 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 31100/-रुपये वसूल किए गए है। थाना प्रभारी यातायात खंडवा द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है
जिले के विभिन्न थानो मे कुल 56 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 41 प्रकरण 50 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS तहत 05 प्रकरण 06 अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 20 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही कराई गई है।

 

 

 

 

 

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खेलते-खेलते तालाब में डूबे दो मासूम भाई-बहन, खंडवा में दर्दनाक हादसा
July 15, 2026
खंडवा
खंडवा: रेलवे ट्रैक पर मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी
July 15, 2026
खंडवा
खंडवा क्राइम रिपोर्ट: ट्रैक्टर चोरी करते आरोपी पकड़ाया, साइबर ठगी में 59 हजार पार, अवैध शराब, सट्टा, सड़क हादसे और मारपीट सहित 20 प्रकरण दर्ज
July 15, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में नर्मदा स्नान के दौरान युवक की डूबने से मौत, नाविकों ने दूसरे श्रद्धालु की बचाई जान
July 15, 2026
खंडवा
वन विभाग की जमीन पर कब्जे का आरोप, पंचायत का प्रस्ताव आया सामने
July 15, 2026
खंडवा
खंडवा : कल शहर में कई जगह बिजली सप्लाई रहेगी बंद
July 14, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में फिर दर्दनाक हादसा! गुजरात से लौट रहे 22 वर्षीय युवक की नर्मदा में डूबकर मौत
July 14, 2026
खंडवा
खंडवा में नकली नोट गैंग पर बड़ा फैसला! 2 आरोपियों को 10-10 साल की सजा
July 14, 2026
खंडवा
खंडवा : पदम नगर क्षेत्र निकला सांप,सांप पकड़ने वाले का दिया है नंबर, सेव कर ले
July 14, 2026
खंडवा
खंडवा : खार के पास बाइक व बैलगाडी के बीच दुर्घटना में तीन लोग गंभीर घायल
July 14, 2026