437 दिव्यांगजनो को मिलेगा सहायक उपकरणों का लाभ*

खंडवा 18 जुलाई 2026, कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के निर्देशन में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा 8 से 17 जुलाई तक खंडवा जिले के 8 निकायों में दिव्यांगजनों को सुविधा प्रदान करने हेतु सहायक उपकरण चिन्हांकन और केलिपर्स वितरण शिविर आयोजित किए गए। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम “ऐलिम्को” के सहयोग से आयोजित इन शिविरों में 437 दिव्यांगजनो को सहायक उपकरणों के लिए चिन्हित किया गया।
सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन शिविरों में कुल 333 पुरुष एवं 104 महिला हितग्राही दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण देने के लिए चिन्हित किया गया। उन्होंने बताया कि इन शिविरों में दिव्यांगजनों को पात्रता के अनुसार 76 मोटराइज्ड ट्रायसिकल, 124 ट्रायसिकल, 77 व्हील चेयर, 80 श्रवण यंत्र, सहित कुल 795 अन्य सहायक उपकरणों के लिए चिन्हांकित किया गया है। शिविर के दौरान एस आर ट्रस्ट के सहयोग से प्रत्येक निकाय में कृत्रिम पैर उपलब्ध कराकर जरूरतमंद दिव्यांगजनों को तत्काल लाभ दिया गया। जिला चिकित्सालय से आई डॉक्टरों की टीम ने दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्र भी तैयार किए। शिविर में स्वास्थ विभाग की मेडिकल बोर्ड टीम, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, डीडीआरसी के कर्मचारियो सभी निकाय के कर्मचारियों द्वारा दिव्यांगजन हितग्राहियों को चिन्हांकन हेतु सहयोग किया गया। शिविर में प्रगति सेवा समिति के सदस्यों द्वारा दिव्यांगजन हितग्राहियों के यूडीआईडी कार्ड मौके पर बनाए गए साथ ही जिला विधिक सहायता समिति के सदस्यों द्वारा सहयोग किया गया।
Read Next



खंडवा 
खंडवा