पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त कल जारी होगी, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे वर्चुअल संबोधन

खंडवा | प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत देशभर के किसानों को मिलने वाली आर्थिक सहायता की 22वीं किस्त का वितरण शुक्रवार 13 मार्च 2026 को किया जाएगा। इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi वर्चुअली किसानों को संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री असम के Guwahati से देशभर के पात्र किसानों के बैंक खातों में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से 2000 रुपये की राशि हस्तांतरित करेंगे। इस अवसर को “पीएम किसान उत्सव दिवस” के रूप में मनाया जाएगा।
जिले में भी इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारियां की गई हैं। जिला, विकासखंड और पंचायत स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जहां एलईडी टीवी के माध्यम से राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा, ताकि किसान प्रधानमंत्री के संबोधन को सुन सकें और योजना की जानकारी प्राप्त कर सकें।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को प्रति वर्ष 6000 रुपये की सहायता राशि तीन समान किस्तों में प्रदान की जाती है, जो सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है।
Read Next


खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 
