21वीं पशु संगणना के तहत सर्वे कर पशुओं की गणना की जायेगी

पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा 21वीं पशु संगणना 2024 के तहत जिले में 711 ग्रामों एवं 125 वार्डो में एक साथ परिवारवार सर्वे करके पशुओं की गणना की जायेगी। उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने बताया कि इस कार्य हेतु जिले में 3 हजार परिवार पर 1 प्रगणक एवं शहरी क्षेत्र में 4 हजार परिवार पर 1 प्रगणक कुल 98 प्रगणक तथा 20 सुपर वायसर नियुक्त किये गये है।
उपसंचालक पशुपालन ने बताया कि प्रगणकों एवं सुपरवायसरों को बी.एम. कृषि महाविद्यालय, के सभागृह में कार्यशाला सह प्रशिक्षण दिया गया है। जिसमें संगणना कार्य की परिभाषाएं, मोबाईल एप की विस्तृत जानकारी दी गयी। वीडियो फिल्म के माध्यम से भी अवगत कराया गया। संगणना कार्य पशुओं की 219 प्रजाति के बारें में जानकारी एकत्र की जावेगी, साथ ही पशुपालन में उपयोग मशीनरी का भी सर्वे किया जायेगा।
इस अवसर पर संयुक्त कलेकर श्री आर.सी. खतेड़िया, उपसंचालक डॉ. हेमंत शार, जिला नोडल अधिकारी एवं प्रशिक्षक डॉ. नीरज कुमुद उपस्थित थे।
Read Next









