खंडवा : टेमी गांव में 19 वर्षीय युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत
खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के छेगांव माखन थाना क्षेत्र अंतर्गत टेमी गांव में एक 19 वर्षीय युवक द्वारा गलत कदम उठाने का मामला सामने आया है। युवक को गंभीर अवस्था में खंडवा मेडिकल कॉलेज (जिला अस्पताल) लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी दुखद मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार घटना कल शाम की बताई जा रही है। परिजनों ने बताया कि युवक काम से घर लौटा था। इसके बाद वह घर से थोड़ी दूर एक मकान के पीछे चला गया, जहां उसने जहरीली दवा का सेवन कर लिया। कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।
ग्रामीणों और परिजनों ने तत्काल उसे खंडवा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज शुरू होने के करीब एक घंटे बाद युवक ने दम तोड़ दिया।
मामले को लेकर छेगांव माखन थाना प्रभारी विक्रम धारवे ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की विवेचना की जा रही है। जांच उपरांत ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है।
Read Next
खंडवा “एनक्वास” की टीम ने शनिवार को भी जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण।
खंडवा मूंदी एवं पुनासा मार्ग पर यात्री वाहनों की एवं ओंकारेश्वर में ऑटो रिक्शा की सघन चेंकिग की* *6 ऑटो रिक्शा और 1 बस जप्त की, 3 ऑटो चालकों से चालान के 14 हजार रुपए वसूले*
खंडवा पंचायत उप निर्वाचन के लिए श्री परमार प्रेक्षक नियुक्त…
खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
खंडवा चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
खंडवा 603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
खंडवा ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
खंडवा आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार