लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

चना उपार्जन के लिए 17 केंद्र बनाए गए

खंडवा 29 मार्च 2026, सरकार ने चने के लिए समर्थन मूल्य रु 5875/- प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। जिला उपार्जन समिति द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार जिले में चने के उपार्जन के लिए कुल 17 केंद्र बनाए गए हैं। कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने बताया कि चने के उपार्जन के लिए जो केंद्र बनाए गए हैं उनमें सेन्ट्रल वेयहराउस खंडवा, वर्मा वेयरहाउस कोरगला, ममता वेयरहाउस ग्राम बावडिया काजी, श्रीराम वेयरहाउस अमलपुरा, पूर्णिमा वेयरहाउस पिपलोदखास, श्री बालाजी वेयरहाउस केहलारी, जय भोले वेयरहाउस गुडीखेडा, यशवंत वेयरहाउस दोंदवाडा, सृष्टि वेयरहाउस पंधाना, मंजू पटेल वेयर हाउस ग्राम गोंडखेडा, अक्षिता एग्रो वेयरहाउस पुनासा, सीड्स एंड ग्रेन्स वेयरहाउस करोली, दिव्य शक्ति वेयरहाउस, जोगीबेड़ा, बिरदीचंद गुप्ता वेयरहाउस खेड़ी, पटेल वेयरहाउस नया हरसूद, महादेव वेयरहाउस खेरखेडा हरसूद, सिद्दी वेयरहाउस.गंभीर शामिल है। चना उपार्जन का कार्य 30 मार्च से 28 मई 2026 तक जारी रहेगा।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने निर्देश दिए हैं कि सभी केन्द्रों पर 30 मार्च से पूर्व गुणवत्ता सर्वेयर की नियुक्ति संबंधित एजेंसी द्वारा अनिवार्य रूप से की जाए। सभी सर्वेयर को प्रशिक्षण मार्कफेड द्वारा दिया जाए। चना उपार्जन केन्द्र पर गुणवत्तापूर्ण स्कंध ही उपार्जित किया जाए। यदि किसी केन्द्र पर नॉन एफ ए क्यू चना उपार्जन के लिए आता है तो उसको पृथक से रजिस्टर में एंट्री करके और किसान को समझाइश देकर अपग्रेडेशन कराया जाए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने निर्देश दिए हैं कि सभी उपार्जन केंद्रों पर इस अपग्रेडेशन के लिए छन्ना, पंखा, क्लीनिंग ग्रेडिंग मशीन, मॉइश्चर मीटर व टेस्टिंग किट अनिवार्य रूप से उपार्जन अवधि में उपलब्ध रखी जाए। उपार्जित स्कंध की तौल के लिए उपार्जन केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में तौलकांटे रखे जाएं तथा चने की आवक अधिक होने की संभावना होने पर अतिरिक्त तौल कांटों की व्यवस्था की योजना पूर्व से रखी जाए। तौल कांटों का सत्यापन नापतौल विभाग से तत्काल कराया जाए।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
किसी भाई की गाड़ी गुम हो गई हो तो अपना नंबर देख कर सनावद थाने पर संपर्क करें।
July 31, 2026
खंडवा
खण्डवा-इन्दौर मार्ग को भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित करने के आदेश जारी*
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस द्वारा “श्रवण माह” मे शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं कावड़ यात्री कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समस्त थाना/चौकी प्रभारी द्वारा अपने अपने क्षेत्र के कावड़ यात्रा संचालक एवं ढाबा संचालक कि बैठक आयोजित कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश।*
July 31, 2026
खंडवा
सक्षम, लायन्स एवं नेत्रदान-देहदान समिति के सहयोग से सम्पन्न हुआ 524 वाँ नेत्रदान*
July 31, 2026
खंडवा
मुख्य मंत्री जन विश्वास अभियान” के लिए सभी आवश्यक तैयारी करें अधिकारी*
July 31, 2026
खंडवा
अत्यधिक वर्षा के कारण 1 अगस्त को स्कूलों में अवकाश घोषित*
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: ऑपरेशन खोज के तहत 10 साल से फरार 3 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: बिजली के खंभे से जमीन में उतरे करंट की चपेट में आने से गाय की मौत, क्षेत्रवासियों ने की जांच की मांग
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: बैंक ऑफ इंडिया की पार्किंग से बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद संदिग्ध; पुलिस ने लोगों से मांगी मदद
July 31, 2026
खंडवा
विद्यार्थी परिषद खण्डवा का ऐतिहासिक फैसला, छात्रा नगर मंत्री
July 31, 2026