लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

श्री देवनारायण भगवान की प्रतीकात्मक प्रतिमा चौक पर लगे इस हेतु भक्त मंडल ने जनप्रतिनिधियों से की मुलाकात,

श्री देवनारायण भगवान की प्रतीकात्मक प्रतिमा चौक पर लगे इस हेतु भक्त मंडल ने जनप्रतिनिधियों से की मुलाकात,

पत्रकार वार्ता के माध्यम से देवनारायण भक्त मंडल ने प्रतिमा स्थापित करने को लेकर की चर्चा,

खंडवा।। श्री देवनारायण भक्त मंडल के तत्वाधान में खंडवा के देवनारायण जी चौक पर भगवान श्री देवनारायण जी की दर्शनीय एवं प्रतीकात्मक मूर्ति लगाई जाने को लेकर भक्त मंडल ने खंडवा महापौर अमृता यादव, विधायक कंचन मुकेश तनवे, मांधाता विधायक नारायण पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल से मुलाकात कर अपना परिचय देते हुए इस कार्य में सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया, सभी जनप्रतिनिधियों से सहयोग करने हेतु निवेदन किया गया सभी जनप्रतिनिधियों द्वारा पूर्ण सहयोग करने हेतु आश्वासन दिया, समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि भेंट के दौरान खंडवा विधायक श्रीमती कंचन तनवे ने भक्त मंडल के अध्यक्ष किशोर पटेल का सम्मान भी किया, सभी जनप्रतिनिधियों ने हर प्रकार से शासन प्रशासन स्तर पर स्वीकृति हेतु अपनी सहमति दी है, जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करने करने के पश्चात देवनारायण भक्त मंडल के सदस्यों एवं मंडल के संस्थापक एवं अध्यक्ष किशोर पटेल द्वारा पत्रकार वार्ता आयोजित की गई पत्रकारों से चर्चा के दौरान किशोर पटेल ने बताया कि भगवान श्री देवनारायण जी की मूर्ति उचित एवं गरिमामय स्थान पर लगे इस हेतु भव्य छत्री का भी निर्माण हो जो की ट्राफिक व्यवस्था को देखते हुए भक्त मंडल द्वारा श्री देवनारायण चौक स्थान सुझाया गया जिसमें पुलिस सहायता केन्द्र के स्थान पर ही निर्माण कराने हेतु आग्रह किया है जिसमें निचे पुलिस सहायता . केन्द्र भी रह सकता है,एवं ऊपर भव्य छत्री में भगवान की दर्शनीय मूर्ति लगाई जायें जिसे सभी ने सहमति दी हैं,
इस संबंध में कार्यवाही को आगे बढ़ाने हेतु कलेक्टर महोदय से भक्त मंडल का प्रतिनिधि दल भेंट करेगा ताकि प्रशासनिक स्वीकृति मिल सके, इस अवसर पर सेवादास पटेल भाजपा जिला अध्यक्ष, समाजसेवी सुनील जैन, सेवकराम चौहान जिला अध्यक्ष अ.भा. गुर्जर महासभा , बी.डी सनखेरे, भाईराम पटेल, डा. राधेश्याम पटेल, रघुनाथ पटेल, नवल सिंह यादव , संजय बिरला, दयाराम पटेल रामनिवास
पुनासे,भीमाशंकर पटेल, सतीष पटेल, यशवंत पटेल,किशन परमार, अनिल मुकाती,डा. लक्ष्मीनारायण पटेल, राजेश परिहार, दीपक पटेल कान्हा गुर्जर, देवेन्द्र पंवार आदि उपस्थित थे।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
“एनक्वास” की टीम ने शनिवार को भी जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण।
September 12, 2026
खंडवा
मूंदी एवं पुनासा मार्ग पर यात्री वाहनों की एवं ओंकारेश्वर में ऑटो रिक्शा की सघन चेंकिग की*        *6 ऑटो रिक्शा और 1 बस जप्त की, 3 ऑटो चालकों से चालान के 14 हजार रुपए वसूले*
September 10, 2026
खंडवा
पंचायत उप निर्वाचन के लिए श्री परमार प्रेक्षक नियुक्त…
September 10, 2026
खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026