शासन के आदेश के पश्चात निगम आयुक्त प्रियंका राजावत सोमवार नगर निगम पहुंचकर किया पदभार ग्रहण,

अधिकारी कर्मचारियों ने परिचय के साथ किया नवनियुक्त आयुक्त का स्वागत,
निगम कार्यालय के विभागों में पहुंचकर किया निरीक्षण, सभागृह में ली परिचय बैठक,
खंडवा।। नगर निगम आयुक्त प्रियंका राजावत ने आज अपना पदभार ग्रहण किया पदभार ग्रहण करने से पहले उन्होंने दादाजी धूनी वाले मंदिर पहुंचकर दादाजी का आशीर्वाद लिया ताकि शहर में आम जनता के पैमाने पर हुए खरी उतर सके इसके बाद खंडवा नगर निगम कार्यालय पहुंचकर सोमवार शाम 4:00 बजे उन्होंने नगर निगम कमिश्नर का पदभार ग्रहण किया।
पदभार ग्रहण करते ही स्वच्छता पर किया फोकस
समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि खंडवा नगर निगम आयुक्त प्रियंका राजावत ने पदभार ग्रहण करने के दौरान शहर की स्वच्छता को लेकर अपने विचार के माध्यम से पहले दिन ही एक फैसला लिया उन्होंने स्वागत करने आए नगर निगम के तमाम कर्मचारियों को एक संदेश दिया है की नगर निगम में पॉलीथिन में लिपटे गुलदस्ता की बजाय कोई पुस्तक या केवल माला लेकर आए और इसके लिए बाकायदा उन्होंने दरवाजे पर इसे चस्पा भी करने के आदेश दिए ताकि पॉलिथीन का लोग कम उपयोग कर सके। इतना ही नहीं शहर के तमाम समस्याओं और अन्य गतिविधियों को लेकर के उन्होंने निगम सभागृह में नगर निगम के तमाम अधिकारियों कर्मचारियों के साथ बैठक की और वन टू वन सभी से मुलाकात भी की। पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि पहली प्राथमिकता जनता को निगम द्वारा दी जाने वाली मूलभूत सुविधा उपलब्ध हो यह मेरी प्राथमिकता रहेगी, शहर स्वच्छ हो साथ ही पेयजल जनता को व्यस्थित मिलता रहे इसके प्रयास करूंगी, सभी कर्मचारियों को नियमित समय पर भुगतान मिले यह भी मेरी प्राथमिकता रहेगी, आने वाले त्योहार को लेकर दो-तीन दिनों में कर्मचारियों का वेतन दे दिया जाएगा , नगर निगम कार्यालय में स्थित विभागो का भी निरीक्षण कर संबंधित
अधिकारियों से चर्चा की,
Read Next

खंडवा :ठेले पर स्कूटी बांध,हाथों में गैसटंकी लेकर महंगाई के विरोध में मेलोडी टॉफ़ी ले निकली कांग्रेस

खंडवा : ओंकारेश्वर मारपीट मामले में कलेक्टर ने मारपीट करने वाले कर्मचारियों की सेवा की समाप्त

खंडवा में जिला बदर बदमाश गिरफ्तार, पुलिस को देखकर भाग रहा था आरोपी

ओम्कारेश्वर में श्रद्धालुओं एवं मंदिर के कर्मचारियों के बीच में जमकर हुई मारपीट.

खंडवा के मोरटक्का में दर्दनाक हादसा,ट्रॉली के नीचे दबने से महिला की मौत;लोगों ने बचाई पिता-बेटे जान

खंडवा : जैन संतों की हत्या पर आक्रोषित समाज ने रैली निकाल कर दिया ज्ञापन

खंडवा : सर्किट हाउस में लगी आग. कोतवाली सहित फायरफाइटर की टीम मौके पर

खंडवा : सीएम राइस स्कूल ओंकारेश्वर में चपरासी की रहस्यमयी मौत

खंडवा : पिपलोद क्षेत्र में पलटा बारातियों से भरा वाहन.. 7-10 लोग घायल.. ड्राइवर की मौत

खंडवा में प्रेम प्रसंग बना तीन जिंदगियों की मौत की वजह, युवक ने सुसाइड नोट में लिखा नाम तो प्रेमी ने भी उठाया खौफनाक कदम