लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

शहर की जनता को निगम से प्राप्त मूलभूत सुविधाएं व्यवस्थित रूप से उपलब्ध हो यही मेरी प्राथमिकता रहेगी,

 

स्वच्छता में निगम प्रशासन का साथ शहर की जनता भी दे ताकि हमारा शहर सुंदर हो सके, ,आयुक्त प्रियंका राजावत,,

खंडवा।। नगर निगम प्रशासन का दायित्व है कि शहर की जनता को सभी मूलभूत सुविधाएं प्राप्त हो, मुख्य रूप से सड़क, पानी, स्वच्छता निरंतर व्यवस्थित बनी रहे यही नगर की जनता चाहती है,मेरा भरपूर प्रयास रहेगा की मूलभूत सुविधाएं सभी को व्यवस्थित रूप से उपलब्ध हो साथ ही सरकार की योजनाओं का सही रूप से क्रियान्वयन होता रहे जिसके माध्यम से गरीबों को उसका लाभ प्राप्त हो सके यह बात नव नियुक्त नगर निगम आयुक्त प्रियंका राजावत पटेल ने नगर निगम सभागृह में आयोजित पत्रकार परिचय सौजन्य भेंट के तहत पत्रकारों से कहीं, आयुक्त प्रियंका राजावत ने कहा कि दादाजी महाराज के दर्शन पर सोमवार को मैंने खंडवा नगर निगम आयुक्त का चार्ज प्राप्त किया साथी पहले दिन ही अधिकारी हम कर्मचारियों की परिचय बैठक में दिशा निर्देश दिए की जनता को मूलभूत सुविधाओं में कोई समस्या ना आए हम सब मिलकर व्याप्त समस्याओं का निराकरण करें, समाजसेवी को पत्रकार सुनील जैन ने बताया कि पत्रकारों से चर्चा के दौरान निगम आए प्रियंका राजावत में सर्वप्रथम पत्रकारों से खंडवा की समस्याओं पर अपनी बात रखने का अनुरोध किया, उपस्थित पत्रकारों ने शहर में मुख्य रूप से पानी एवं सड़कों की समस्या के साथ ही स्वच्छता संबंधी एवं स्विमिंग पूल ट्रांसपोर्ट नगर के साथ ही नए प्रोजेक्ट पर कार्य करने की बात रखी, करोड रुपए की लागत से निर्मित किशोर भवन की देखरेख नगर निगम करें इसको लेकर भी चर्चा की गई, अस्पताल से लेकर मेडिकल चौराहा, टाउन हॉल, मुंबई बाजार,घंटाघर से स्टेशन तक अतिक्रमण पर कार्रवाई हो, सरकार की योजनाओं का लाभ जल्द से जल्द हितग्राहियों को प्राप्त हो जैसे कई बिंदुओं पर पत्रकारों ने अपनी बात रखी, अलग-अलग बिंदुवार चर्चा का जवाब देते हुए आयुक्त प्रियंका राजावत ने कहा कि बार-बार पाइपलाइन टूटने के कारण सर में पानी की समस्या बनी रहती है मेरी प्राथमिकता रहेगी की जल्द से जल्द अमृत तो योजना अंतर्गत नई पाइपलाइन का कार्य पूर्ण हो और गर्मी तक इस योजना का पानी व्यवस्थित रूप से घर-घर पहुंच सके पूरा प्रयास करूंगी, सड़कों में गड्डो के निराकरण एवं नवीन सड़कों के निर्माण को लेकर तैयारी शुरू हो चुकी है, कई स्थानों पर सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिए गए हैं वर्षा के धमते ही करोड़ों रुपए के सड़क निर्माण कार्य शहर में किए जाएंगे ताकि जनता को उसका लाभ प्राप्त हो सके, सर में सफाई व्यवस्था निरंतर बनी रहे इसमें महत्वपूर्ण रूप से निगम प्रशासन तो अपना कार्य कर रहा है लेकिन सर की जनता भी स्वच्छता में सहयोग प्रदान करेगी तो स्वच्छता में हम लगातार आगे बढ़ेंगे, आवारा पशुओं को लेकर उन्होंने कहा कि आवारा यह शब्द पशुओं के लिए ठीक नहीं है क्योंकि यह पशु आवारा नहीं है कोई ना कोई इनका अलग जरूर है लेकिन इनका दोहन तो वह करते हैं लेकिन दिनभर बाजार में छोड़ देते हैं पशुपालकों से आपके माध्यम से मेरा अनुरोध है कि अपने पशुओं को अपने घरों में ही रखें उनकी देखरेख करें, सूचना देने के बाद नगर निगम कार्रवाई करेगा, प्लास्टिक का उसे हानिकारक है हम सभी मिलकर प्लास्टिक से बनी चीजों का उपयोग करना बंद करें यह हम सब की जानकारी है, जल ही जीवन है के तहत पानी का आपको ना करें साथ ही साथ ही हर घर में हार्वेस्टिंग सिस्टम हो जिससे ऊपर के पानी को भी एकत्रित कर पानी के जल स्तर को बनाए रखें, आयोजित पत्रकार वार्ता में पत्रकारों की ओर से निगम आयुक्त प्रियंका राजावत मोती की माला से पत्रकार सुनील जैन ने स्वागत किया, पत्रकार वार्ता में आयुक्त प्रियंका राजावत के साथ उपायुक्त सचिन सिटोले कार्यपालन यंत्री राधेश्याम उपाध्याय उपस्थित थे।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
“एनक्वास” की टीम ने शनिवार को भी जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण।
September 12, 2026
खंडवा
मूंदी एवं पुनासा मार्ग पर यात्री वाहनों की एवं ओंकारेश्वर में ऑटो रिक्शा की सघन चेंकिग की*        *6 ऑटो रिक्शा और 1 बस जप्त की, 3 ऑटो चालकों से चालान के 14 हजार रुपए वसूले*
September 10, 2026
खंडवा
पंचायत उप निर्वाचन के लिए श्री परमार प्रेक्षक नियुक्त…
September 10, 2026
खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026