लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

शराब पार्टी और आठ दरिंदे। गैंग रेप पीडिता बोली कि सर पर शराब की बोतल फोड़ी।

मध्य प्रदेश के रीवा में पर्यटक स्थल पर नवविवाहित महिला से गैंगरेप के मामले ने लोगों तो हिला कर रख दिया है. यहां नवयुवा दंपति को बंधक बनाकर बदमाशों ने घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. महिला के साथ गैंगरेप के इस मामले में गिरफ्तारियां हुई हैं.

गैंगरेप और वीडियो वायरल करने की धमकी

मालूम हुआ कि इस वारदात में कुल 8 आरोपी शामिल थे जिसमें 7 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि 1 आरोपी फरार है. पुलिस को उसकी लोकेशन छत्तीसगढ़ में मिली है. पुलिस ने आरोपियों को कठोर सजा दिलाने के लिए गैंगरेप सहित अन्य कई धाराएं लगाई हैं. आरोपियों ने वारदात का पूरा वीडियो बना लिया था और वायरल करने की धमकी दी थी

बड़ी चट्टान के ओट में शराब पार्टी

पिकनिक स्पॉट भैरव बाबा में हैवानियत की यह वारदात 21 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे के आसपास की बताई जा रही है. पीड़ित नवविवाहिता पति पत्नी पिकनिक स्पॉट पर वक्त गुजार रहे थे. वहीं यहां पहले से मौजूद आरोपी एक बड़ी चट्टान के ओट में शराब पार्टी कर रहे थे. इसमें कुछ मौज मस्ती का वीडियो बन रहे थे तो कुछ खाना पका रहे थे. उसी दौरान दरिंदो की नजर इन पर पड़ गई. नशे में चूर दरिंदो ने पीड़ित पति पत्नी को बंधक बना लिया.

पति को बांधकर पत्नी से गैंगरेप

उन्होंने पति से मारपीट कर उसके हाथ बांध दिए और उसके सामने ही सभी ने पत्नी से बारी-बारी करके गैंगरेप किया. इस पूरी दरिंदगी में 8 आरोपी शामिल थे. पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक आरोपी की तलाश में टीम छत्तीसगढ़ भेजी गई है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में गैंगरेप सहित 340/24 धारा 296, 127 (2), 115, 351(3), 70A, 79 (3), (5) BNS की धाराएं दर्ज की हैं. गिरफ्तार आरोपियों में रामकिशन कोरी, दीपक कोरी, रावेश कुमार गुप्ता, सुशील कोरी, राजेंद्र कोरी, तरुण कोरी और लवकुश कोरी शामिल हैं जबकि रजनीश कोरी फरार है.

 

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
ओंकारेश्वर में SDERF जवानों की मुस्तैदी से टली बड़ी दुर्घटना, तीन युवाओं की बचाई जान
May 26, 2026
खंडवा
खंडवा :ठेले पर स्कूटी बांध,हाथों में गैसटंकी लेकर महंगाई के विरोध में मेलोडी टॉफ़ी ले निकली कांग्रेस
May 25, 2026
खंडवा
खंडवा : ओंकारेश्वर मारपीट मामले में कलेक्टर ने मारपीट करने वाले कर्मचारियों की सेवा की समाप्त
May 25, 2026
खंडवा
खंडवा में जिला बदर बदमाश गिरफ्तार, पुलिस को देखकर भाग रहा था आरोपी
May 25, 2026
खंडवा
ओम्कारेश्वर में श्रद्धालुओं एवं मंदिर के कर्मचारियों के बीच में जमकर हुई मारपीट.
May 25, 2026
खंडवा
खंडवा के मोरटक्का में दर्दनाक हादसा,ट्रॉली के नीचे दबने से महिला की मौत;लोगों ने बचाई पिता-बेटे जान
May 25, 2026
खंडवा
खंडवा : जैन संतों की हत्या पर आक्रोषित समाज ने रैली निकाल कर दिया ज्ञापन
May 25, 2026
खंडवा
खंडवा : सर्किट हाउस में लगी आग. कोतवाली सहित फायरफाइटर की टीम मौके पर
May 25, 2026
खंडवा
खंडवा : सीएम राइस स्कूल ओंकारेश्वर में चपरासी की रहस्यमयी मौत
May 25, 2026
खंडवा
खंडवा : पिपलोद क्षेत्र में पलटा बारातियों से भरा वाहन.. 7-10 लोग घायल.. ड्राइवर की मौत
May 25, 2026