लोकल फार वोकल के संदेश के साथ महापौर दीपावली की खरीदी के लिए निकली बाजार में,

घंटाघर पर सजे बाजार से महापौर ने दीपावली पर लगने वाली सामग्री खरीदी,
एकत्रित वस्त्रो का जरूरतमंदों को किया वितरण, ऑनलाइन नहीं लोकल बाजार से सामग्री खरीदने का किया अनुरोध,
खंडवा।।हमारे देश में धर्म और संस्कृति से जुड़े सभी त्योहारों का हमारे जीवन में एक अलग महत्व है, हमारे त्योहार संस्कृति की एक बड़ी धरोहर के साथ अर्थव्यवस्था मे भी सहयोगी है,हम सभी के जीवन से अंधकार निकले और उजाले की ओर हम अग्रसर हो यही दीप महोत्सव है, यह बात नगर निगम परिसर में निगम प्रशासन द्वारा एकत्रित किए गए वस्त्र के वितरण के समय महापौर अमृता अमर यादव ने कहीं, उन्होंने सभी शहर वासियों से अनुरोध किया कि आधुनिक युग में घर की उपयोगी वस्तुओं को खरीदने के लिए ऑनलाइन शॉपिंग की जा रही है वह हमारे शहर की आर्थिक स्थिति के लिए ठीक नहीं हे, त्योहारों पर गरीब परिवार अपनी छोटी-छोटी दुकान लगाकर अपने घर में भी दिवाली मने इसकी उम्मीद को लेकर पूरा परिवार मेहनत करता है, दीपावली पर हम सभी यह संकल्प लेकर गरीब और छोटे व्यापारियों से दीपावली के उपयोगी सामान को खरीद कर हमारी दीपावली के साथ उन परिवारों की भी दीपावली बनाने में सहयोगी बने, महापौर अमृता यादव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने भी हमारे देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए देशवासियों से अधिक से अधिक लोकल वस्तुओं के इस्तेमाल के साथ उसे ग्लोबल बनाने के लिए वोकल बनाने का मंत्र दिया है, उसका पालन करते हुए दीपावली की खरीदी करते हुए हमारी दीपावली के साथ उन परिवारों की दीपावली बनाने में भी सहयोगी बने, समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि शहर की प्रथम नागरिक महापौर अमृता अमर यादव मेेयर इन काउंसिल के सदस्यों के साथ दीपावली की खरीदी करने के लिए रविवार को घंटाघर पर सजे बाजार में एक जनसंदेश देने के साथ खरीदी करने के लिए निकली, महापौर अमृता यादव ने कुम्हार के हाथ के बने दिए के साथ मां लक्ष्मी जी की प्रतिमा, झाड़ू, टोकनी और दीपावली पर घर में उपयोगी सामग्री खरीद कर छोटे-छोटे दुकानदारों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए पुष्प माला पहनाकर स्वागत भी किया, प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि खरीदी के पूर्व समय निगम कार्यालय परिसर में नागपुर अमृता यादव ने स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर तर सेंटर का उद्घाटन किया व्रत द्वारा एकत्रित किए गए पुराने वस्त्रो, खिलौने, कंबल व अन्य सामग्री का निशुल्क वितरण जरूरतमंदों को किया, महापौर अमृता यादव ने प्लास्टिक की थैली का उपयोग न करने का संदेश भी लोगों और दुकानदारों को दिया, इस अवसर पर महापौर अमृता यादव के साथ परिषद अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, एम आई सी सदस्य राजेश यादव सोमनाथ काले, विक्की भावरे,अनिल वर्मा, प्रवक्ता सुनील जैन, कार्यपालन यंत्री राधेश्याम उपाध्याय, संजय शुक्ला,जनसंपर्क अधिकारी गौरव खरे,भुवन श्रीमाली,धीरज दवे, सखाराम भट्ट, जाकिर भाई,अजय पटेल,राकेश राजपूत, अंकुश पटेल भी साथ थे।
Read Next
खंडवा “एनक्वास” की टीम ने शनिवार को भी जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण।
खंडवा मूंदी एवं पुनासा मार्ग पर यात्री वाहनों की एवं ओंकारेश्वर में ऑटो रिक्शा की सघन चेंकिग की* *6 ऑटो रिक्शा और 1 बस जप्त की, 3 ऑटो चालकों से चालान के 14 हजार रुपए वसूले*
खंडवा पंचायत उप निर्वाचन के लिए श्री परमार प्रेक्षक नियुक्त…
खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
खंडवा चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
खंडवा 603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
खंडवा ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
खंडवा आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार