लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

बाल-संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

खण्डवा । शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल जसवाड़ी,खंडवा मे बाल-संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जानकारी देते हुए बाल कल्याण समिति की पूर्व सदस्य सुश्री मोना दफ्तरी ने बताया कि “आस्था वेलफेयर सोसायटी” द्वारा बाल संवाद कार्यक्रम विगत लगभग 15 वर्षों से मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में संचालित एक निरंतर कार्यक्रम है।  इस कार्यक्रम में “बच्चों की बात-बच्चों के साथ” होती है।
उन्होंने आगे बताया कि 26 अक्टूबर 24 को आयोजित  इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बाल कल्याण समिति खंडवा के पूर्व अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने अपने उद्बोधन में सामाजिक सरोकारों में बच्चों की महती भूमिका विषय को रेखांकित किया। एडवोकेट  देवेंद्र यादव ने बच्चों को पोक्सो अधिनियम के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया।
बाल-संवाद कार्यक्रम में बच्चों ने खुलकर अपने मन की बात रखी। शिक्षकों ने उचित सुझाव दिए, उपसरपंच ने भी ग्राम विकास को लेकर बच्चों के सुझावों की सराहना की। कार्यक्रम में जसवाड़ी के सरपंच, उप सरपंच एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री तंवर एवं आभार प्राचार्य  संदीप गंगराड़े ने व्यक्त किया।
आप भी निम्न कार्यक्रम से जुड़ सकते हैं बाल_संवाद,बाल_संसद,परिवार_वापसी ,शिक्षा, बाल_पंचायत,बालमित्र_सप्ताह,बच्चोंकीबात_बच्चोंकेसाथ,आस्थाश्रम,आस्था_वेलफेयर_सोसायटी

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
“एनक्वास” की टीम ने शनिवार को भी जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण।
September 12, 2026
खंडवा
मूंदी एवं पुनासा मार्ग पर यात्री वाहनों की एवं ओंकारेश्वर में ऑटो रिक्शा की सघन चेंकिग की*        *6 ऑटो रिक्शा और 1 बस जप्त की, 3 ऑटो चालकों से चालान के 14 हजार रुपए वसूले*
September 10, 2026
खंडवा
पंचायत उप निर्वाचन के लिए श्री परमार प्रेक्षक नियुक्त…
September 10, 2026
खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026