लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवरात्रि पर्व पर मां नवचंडी के दर्शन कर मांग रहे हैं मन्नते,

देवीधाम  परिसर  में पारंपरिक उत्साह से संस्कृति के अनुरूप मनाया जा रहा है नवरात्रि पर्व बच्चे, युवा, बड़े कर रहे हें गरबे,
11 अक्टूबर को हवन एवं कन्या पूजन के साथ 12 अक्टूबर को 81 फुट रावण का दहन होगा,
खंडवा।। इन दोनों नवरात्रि पर्व के दौरान पूरे शहर में मंदिरों में जहां माता के दर्शन कर पूजा अर्चना की जा रही है वहीं मां की आराधना के लिए रात्रि में मंदिर प्रांगणों के साथ ही कई प्रमुख स्थानों पर पारिवारिक धार्मिक धर्म का आयोजन भी संस्कृति के अनुरूप किया जा रहा है उत्साह भक्ति भाव के साथ के साथ श्रद्धालु नवरात्रि पर्व मना रहे हैं, समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि मां नवचंडी देवीधाम शक्तिपीठ खंडवा में शारदीय नवरात्रि का पर्व सनातन परंपरा अनुसार उल्लास और उत्साह से महंत बाबा गंगाराम के आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन मनाया जा रहा हें, नवरात्रि पर मंदिर में पूजा अर्चना आरती के साथ ही मंदिर परिसर  मां की आराधना के लिए गरबे भी धार्मिक संस्कृति केअनुरूप प्रतिदिन रात्रि 8:00 बजे से 11:00 बजे  उत्साह के साथ बच्चे युवा एवं बड़े संस्कृति के अनुरूप परिधान में शानदार भक्ति के साथ गरबा कर रहे हैं, प्रतिदिन नवचंडी महिला गरबा मंडल के द्वारा सीनियर जूनियर, कंबाइंड गरबो की प्रस्तुति धार्मिक भजनों पर दी जा रही है, गरबे में महत्वपूर्ण रूप से संदेश वर्मा, साक्षी वर्मा, निखिल गोले, निर्देश वर्मा, गंगेश वर्मा के प्रयासों से वर्मा परिवार एवं आसपास के श्रद्धालु गण गरबे में भाग ले रहे हैं, गरबे का शानदार संचालन प्रतिदिन प्रफुल्ल मंडलोई एवं श्वेता गौर द्वारा किया जा रहा है, शनिवार रात्रि में गरबा गरबे के कार्यक्रम में समाजसेवी प्रमोद जैन,सुनील जैन,गणेश भावसार उपस्थित थे,  समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि मंदिर प्रमुख महंत बाबा गंगाराम  लोधी जी को सपने में मां ने दर्शन देकर मंदिर स्थापना का कहा था , बाबा गंगाराम जी द्वारा वर्ष 1991 में नवचंडी माता की प्रेरणा से मंदिर में प्रतिमा की स्थापना की गई थी, जहां देश भर के श्रद्धालु मन्नत मांगकर नारियल की तोरण बांधते हैं। उनकी मनोकामना पूरी होते ही तोरण अपने आप टूट कर गिर जाती है। नवरात्रि में माता की विशेष आराधना,आरती एवं पूजा का आयोजन होता है। महंत बाबा गंगाराम ने बताया कि 3 अक्टूबर गुरुवार तिथि पड़वा को प्रातः 4:00 बजे माता के दरबार में अखंड ज्योत प्रज्वलित की  जाकर  घट स्थापना की गई ।  नवचंडी प्रांगण में प्रतिदिन होने वाला पारंपरिक गरबा पूरे शहर में अपनी विशिष्ठ पहचान रखता है। यहां गरबा पूर्णतः पारिवारिक वातावरण में आयोजित हो रहा है, बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष बैठकर गरबे का आनंद ले रहे हैं, 7 अक्टूबर सोमवार पंचमी के दिन पंच मशाल ज्योति महाकाकड़ा आरती रात्रि 8:00 बजे होगी चौसठ योगिनी हवन में सवा किलो कपूर और अखंड ज्योत के साथ होने वाली इस आरती के दर्शन मात्र से ही भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, 10 अक्टूबर गुरुवार को अष्टमी की विशेष बड़ी पूजा होगी एवं रात्रि 11:00 बजे मां नवचंडी देवी धाम गादी स्थान पर माताजी की बैठक होगी, 11 अक्टूबर शुक्रवार नवमी के दिन दोपहर 3 बजे से हवन, रात्रि 8 बजे आरती एवं रात्रि 9 बजे कन्या भोज और भंडारा आयोजित किया जाएगा, समाजसेवी  सुनील जैन ने बताया कि महंत बाबा का गंगाराम के आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन में 12 अक्टूबर शनिवार को विजयादशमी का पर्व रात्रि 8:00 बजे से आयोजित होगा, जिसमें शिवाकाशी के कलाकारों द्वारा रंग बिरंगी आतिशबाजी एवं शिव काशी की आकाशीय आतिशबाजी देखने योग्य होगी, साथ ही 81 फीट ऊंचे रावण के पुतले का भी दहन किया जाएगा, 16 अक्टूबर बुधवार को शरद पूर्णिमा के अवसर पर सायं 7 बजे से गरबा रास प्रतियोगिता प्रारंभ होगी। इस प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार 11,111 रुपए द्वितीय पुरस्कार 7,777 रुपए और तृतीय पुरस्कार 5,555 रुपए होगा। नवचंडी भक्त परिवार के प्रफुल्ल मंडलोई, निर्देश वर्मा, गंगेश वर्मा, संतोष मोटवानी, सुनील जैन, राकेश दशोरे,कैलाश चंचलानी, रामस्वरूप चंद्रवंशी ने खंडवा के सभी धर्म प्रेमी नागरिकों से शारदीय नवरात्रि के सभी कार्यक्रमों में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने का अनुरोध किया है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
“एनक्वास” की टीम ने शनिवार को भी जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण।
September 12, 2026
खंडवा
मूंदी एवं पुनासा मार्ग पर यात्री वाहनों की एवं ओंकारेश्वर में ऑटो रिक्शा की सघन चेंकिग की*        *6 ऑटो रिक्शा और 1 बस जप्त की, 3 ऑटो चालकों से चालान के 14 हजार रुपए वसूले*
September 10, 2026
खंडवा
पंचायत उप निर्वाचन के लिए श्री परमार प्रेक्षक नियुक्त…
September 10, 2026
खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026