लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

पोषण पुनर्वास केन्द्र में बच्चों को दी जाती हैं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

विधायक श्रीमति मोरे ने किया छैगांवमाखन में पोषण पुर्नवास केन्द्र का लोकार्पण
खण्डवा 19 अक्टूबर 2024 – सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छैगांवमाखन में पोषण पुनर्वास केन्द्र का लोकार्पण शनिवार को पंधाना विधायक श्रीमति छाया मोरे ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमति मोरे ने कहा कि इस पोषण पुनर्वास केन्द्र के बनने से बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होगी। सरकार द्वारा सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा दी जा रही है। सरकार की महत्वपूर्ण जनहितेषी आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख तक का निःशुल्क इलाज मिल रहा है। उन्होंने ग्रामीणजनों से कहा कि सरकारी अस्पताल में जाकर अपना निःशुल्क इलाज करायें।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ओ.पी. जुगतावत ने कहा कि पोषण पुर्नवास केन्द्र में जन्म से 5 वर्ष तक के कमजोर बच्चों को भर्ती कर प्रोटोकॉल अनुसार पोषण आहार देकर 14 दिन तक उनका उपचार किया जाता है। साथ ही बच्चों की माँ एवं परिजनों को बच्चों को घर पर पोषण आहार देने के संबंध में समझाईश दी जाती है।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष छैगांवमाखन श्री महेन्द्र सावनेर, जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमति स्वर्णलता काजले, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रश्मि कौशल, छैगांवमाखन खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश सोनी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण मौजूद थे।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, सूक्ता डैम के चार गेट खुले, प्रशासन अलर्ट
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: रातभर चला रेस्क्यू, सुबह फिर ड्यूटी पर जवान! होमगार्ड्स की मिसाल
July 31, 2026
खंडवा
किसी भाई की गाड़ी गुम हो गई हो तो अपना नंबर देख कर सनावद थाने पर संपर्क करें।
July 31, 2026
खंडवा
खण्डवा-इन्दौर मार्ग को भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित करने के आदेश जारी*
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस द्वारा “श्रवण माह” मे शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं कावड़ यात्री कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समस्त थाना/चौकी प्रभारी द्वारा अपने अपने क्षेत्र के कावड़ यात्रा संचालक एवं ढाबा संचालक कि बैठक आयोजित कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश।*
July 31, 2026
खंडवा
सक्षम, लायन्स एवं नेत्रदान-देहदान समिति के सहयोग से सम्पन्न हुआ 524 वाँ नेत्रदान*
July 31, 2026
खंडवा
मुख्य मंत्री जन विश्वास अभियान” के लिए सभी आवश्यक तैयारी करें अधिकारी*
July 31, 2026
खंडवा
अत्यधिक वर्षा के कारण 1 अगस्त को स्कूलों में अवकाश घोषित*
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: ऑपरेशन खोज के तहत 10 साल से फरार 3 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: बिजली के खंभे से जमीन में उतरे करंट की चपेट में आने से गाय की मौत, क्षेत्रवासियों ने की जांच की मांग
July 31, 2026