लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खण्डवा व छैगांवमाखन के सी.एच.ओ. की समीक्षा बैठक सम्पन्न

खण्डवा 22 अक्टूबर 2024 – सी.एम.एच.ओ. कार्यालय में मंगलवार को विकासखंड खंडवा व छैगांवमाखन के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी की समीक्षा बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य कार्यक्रमों में लक्ष्यपूर्ति अनुसार परिणाम प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने शत प्रतिशत टीकाकरण व गर्भवती महिलाओं का शीघ्र पंजीयन कर आवश्यक 4 जांचे समय पर कर अनमोल पोर्टल पर एंट्री करने व हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं की नियमित रुप से मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए, कम हीमोग्लोबिन मात्रा वाली गर्भवती माताओं को समय पर आयरन सुक्रोज लगाएँ व दुरस्थ अंचलों में रहने वाली गर्भवतियों को बर्थ वेंटिग रुम में भर्ती होने के लिए प्रेरित करें जिससें मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सकें। 30 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों की बी.पी, शुगर की जांच कर उनका आयुष्मान आरोग्य मंदिर मे ही उपचार किया जायें। उन्होने बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं व जनकल्याणकारी योजनाओं से अधिक से अधिक नागरिकों को लाभांवित करने के लिए कहा। ग्राम में भ्रमण कर ग्रामीणजनों से चर्चा कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी लें। परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत् योग्य दंपत्तियों से संपर्क कर परिवार कल्याण के स्थायी व अस्थायी साधनों के लिए प्रेरित करें। उन्होंने नियमित रूप से आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। डेंगू, चिकनगुनिया व मलेरिया से बचाव के लिए जनसमुदाय को जागरूक करें। इस दौरान जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रश्मि कौशल, एम.एण्ड.ई. श्री आशीष गीते, क्वालिटी मॉनिटर अंकिता भावे, सी.पी.एच.सी. कंसल्टेंट प्रतिभा मेढ़ा मौजूद थे।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
“एनक्वास” की टीम ने शनिवार को भी जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण।
September 12, 2026
खंडवा
मूंदी एवं पुनासा मार्ग पर यात्री वाहनों की एवं ओंकारेश्वर में ऑटो रिक्शा की सघन चेंकिग की*        *6 ऑटो रिक्शा और 1 बस जप्त की, 3 ऑटो चालकों से चालान के 14 हजार रुपए वसूले*
September 10, 2026
खंडवा
पंचायत उप निर्वाचन के लिए श्री परमार प्रेक्षक नियुक्त…
September 10, 2026
खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026