लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा – नई अनाज मंडी में किसानों का फिर हंगामा, मक्के की फसल के दाम न मिलने पर भड़के किसान, नीलामी रोकी..

खंडवा जिले की नई अनाज मंडी में इस समय किसानों का हंगामा जारी है.दरअसल किसानों का यह आरोप है कि मक्का की फसल लेकर जब किसान मंडी में पहुंचे तो जो दाम उन्हें मिल रहा था, वह आज एकदम घटा दिया गया, जिसके चलते किसान नाराज हो गए.फिलहाल मंडी प्रशासन की टीम किसानों को समझाइश दे रही है. व्यापारियों से भी बात कर रही है ताकि समस्या का समाधान निकाला जा सके.

 

आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से लगातार किसानों का हंगामा मंडी में बना हुआ है,चाहे मक्का की फसल हो,चाहे सोयाबीन की फसल हो,चाहे गेहूं की फसल हो, किसानों का आरोप है कि जब भी वह फसल लेकर मंडी में पहुंचते हैं तो व्यापारी उनके साथ मंडी प्रशासन की मिली भगत से खेल – खेलने लगते हैं और उनकी फसल के दाम घटा देते हैं. जिससे कई बार किसान की मजबूरी हो जाती है,कि वह अपने घर से पैसा लगाकर मंडी तक फसल लाया है तो उसे कम दाम में फसल को बेचना पड़ता है. मंडी प्रशासन की टीम फिलहाल किसानों को समझाइश दे रही है और इस समस्या का समाधान निकालने का प्रयास कर रही है.मंडी सचिव ओपी खेड़े ने बताया कि वह मौके पर पहुंच रहे हैं और इस समस्या का समाधान निकालेंगे.

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
“एनक्वास” की टीम ने शनिवार को भी जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण।
September 12, 2026
खंडवा
मूंदी एवं पुनासा मार्ग पर यात्री वाहनों की एवं ओंकारेश्वर में ऑटो रिक्शा की सघन चेंकिग की*        *6 ऑटो रिक्शा और 1 बस जप्त की, 3 ऑटो चालकों से चालान के 14 हजार रुपए वसूले*
September 10, 2026
खंडवा
पंचायत उप निर्वाचन के लिए श्री परमार प्रेक्षक नियुक्त…
September 10, 2026
खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026