लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा के उत्कृष्ट विद्यालय में शासन द्वारा प्रदत्त निशुल्क साइकिलों का छात्रों क़ो किया गया निशुल्क वितरण…

उत्कृष्ट विद्यालय में शासन द्वारा प्रदत्त निशुल्क साइकिलों का वितरण अतिथियों द्वारा किया गया छात्रों को,

 

खंडवा ।। बच्चे देश का भविष्य हें, अच्छी शिक्षा के माध्यम से आगे चलकर अपने परिवार के पालन पोषण के साथ देश के विकास में सहयोगी बनेंगे, प्रदेश की सरकार द्वारा शासकीय स्कूलों में सभी छात्र-छात्राओं को निशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है, समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को पाठ्यपुस्तिकाओं के साथ स्कूल ड्रेस एवं 4 से 5 किलोमीटर ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले छात्र-छात्राओं के लिए निशुल्क साइकिल भी प्रदान की जा रही है ताकि बच्चों के पढ़ने में कोई परेशानी ना रहे, शासन द्वारा प्रदत्त संसाधन लक्ष्य प्राप्ति में सहयोगी निशुल्क साइकिल वितरण उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा भाजपा जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल ने कहा कि इस प्रकार के संसाधन विद्यार्थियों की लक्ष्य प्राप्ति की यात्रा को सरल बनाते हैं, कई परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे अपने बच्चों को पढ़ाई से वंचित कर देते हैं,लेकिन प्रदेश की सरकार द्वारा शासकीय स्कूलों में निशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है, ताकि सभी बच्चे पढ़ाई कर सके, कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में जिला महामंत्री राजेश तिवारी ने अपने स्कूली समय को याद किया तथा विद्यार्थियों से कहा कि वह मोबाइल और इंटरनेट का उपयोग ज्ञानार्जन के लिए ही करें ताकि वह जीवन में उन्नति कर सके, अच्छी शिक्षा का अध्ययन पैरों पर खड़े हो, इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी पी एस सोलंकी ने विद्यार्थियों को निशुल्क साइकिल वितरण, निशुल्क पाठ्यपुस्तक , छात्रवृत्ति आदि सुविधाओं का समुचित उपयोग करते हुए अपनी पढ़ाई को लक्ष्य तक पहुंचाने का संकल्प लेने को कहा, सुनील जैन ने बताया कि उत्कृष्ट विद्यालय कार्यक्रम में विद्यार्थियों को निशुल्क साइकिल के वितरण अतिथीयों द्वारा किया गया।कार्यक्रम में अध्यक्ष नगर निगम अनिल विश्वकर्मा, हाटकेश्वर वार्ड के पार्षद मनोज मंडलोई तथा पार्षद मनीष सारसर,सुनील जैन, विकासखंड शिक्षा अधिकारी खंडवा श्रीमती कविता वर्मा एडीपीसी रमसा, श्रीमती संगीता सोनवाने उपस्थित कार्यक्रम का संचालन संदीप जोशी ने किया और आभार संस्था प्रभारी प्राचार्य भूपेंद्र सिंह चौहान ने व्यक्त किया।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
“एनक्वास” की टीम ने शनिवार को भी जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण।
September 12, 2026
खंडवा
मूंदी एवं पुनासा मार्ग पर यात्री वाहनों की एवं ओंकारेश्वर में ऑटो रिक्शा की सघन चेंकिग की*        *6 ऑटो रिक्शा और 1 बस जप्त की, 3 ऑटो चालकों से चालान के 14 हजार रुपए वसूले*
September 10, 2026
खंडवा
पंचायत उप निर्वाचन के लिए श्री परमार प्रेक्षक नियुक्त…
September 10, 2026
खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026