लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

कुश्ती खिलाड़ी सशक्त सीमा बल आरक्षक छाया पटेल का जगह-जगह हो रहा है स्वागत

खंडवा । निमाड़ की बेटी छाया पटेल ने अपनी कुश्ती कला का शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के कुश्ती खेल में कई मेडल प्राप्त कर खंडवा का नाम रोशन किया है। दिल्ली से खंडवा आगमन पर छाया पटेल का खंडवा के साथ ही गांव गांव में स्वागत  अभिनंदन किया जा रहा है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि हमारी लाडली बेटी छाया पटेल द्वारा दिल्ली में आरक्षक का पद मिलने के पश्चात खण्डवा आगमन पर  केसी तिरोले सेवा निवृत्त एसडीओ के निवास पर नगर के वरिष्ठजनों और समाजजनो के साथ  लक्ष्मी तिरोले ने छाया पटेल का तिलक करते हुए आरती उतारी और साल, पुष्पहार से  स्वागत किया। एक मेहनतकश किसान की बेटी ने अपने कौशल से अपने गांव, कुल, समाज एवम प्रदेश का नाम गौरवांवित किया। अपनी योग्यता के बलबूते पर छाया पटेल ने केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय के सशस्त्र सीमा बल के आरक्षक पद प्राप्त किया है। सफल टेंट व्यवसायी गेंदालाल पटेल के अथक परिश्रम आशीर्वाद के साथ कुश्ती कला के प्रशिक्षक स्वर्गीय रघुनाथ पांजरे, जगदीश पटेल, राजेंद्र पांजरे, ऋषि सोनकर, हीरालाल यादव के कुश्ती के प्रशिक्षण से छाया पटेल आज इस पद को सुशोभित किया। सुनील जैन ने बताया कि कुश्ती खिलाड़ी छाए पटेल शनिवार को शाम खंडवा से दिल्ली के लिए रवाना होंगी, शुक्रवार को स्वागत कार्यक्रम अंतर्गत  हीरालाल पटेल ,के सी तिरोले ,गोविंराम पटेल, रामचरण पटेल ,दीपक पटेल,अशोक पटेल ,शिवप्रसाद पटेल ,डॉ प्रकाश पटेल, शिवचरण पटेल ( बंडू भाई) गेंदालाल पटेल,रामचन्द्र चौधरी ,दिलीप दशोरे  ने कु. छाया पटेल का पुष्पहार द्वारा स्वागत कर शुभकामना प्रेषित की।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
“एनक्वास” की टीम ने शनिवार को भी जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण।
September 12, 2026
खंडवा
मूंदी एवं पुनासा मार्ग पर यात्री वाहनों की एवं ओंकारेश्वर में ऑटो रिक्शा की सघन चेंकिग की*        *6 ऑटो रिक्शा और 1 बस जप्त की, 3 ऑटो चालकों से चालान के 14 हजार रुपए वसूले*
September 10, 2026
खंडवा
पंचायत उप निर्वाचन के लिए श्री परमार प्रेक्षक नियुक्त…
September 10, 2026
खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026