अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सायबर ठगी की दी जानकारी, दिलाई शपथ, बुजुर्गो का अनुभव व संस्कार हमारी विरासत – टीआई राठौर

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सायबर ठगी की दी जानकारी, दिलाई शपथ,
बुजुर्गो का अनुभव व संस्कार हमारी विरासत – टीआई राठौर
खंडवा।। अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर मंगलवार को खालवा थाना द्वारा वृद्धजनों को सायबर अपराध से बचाव संबंधित जानकारी दी गई, समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि खालवा थाना प्रभारी राजकुमार राठौर ने बाजार चौक पर वृद्धजनों की चौपाल लगाकर वृद्ध जनों को बताया की आज़कल मोबाइल के माध्यम से धोखाधड़ी कर ठगी की जा रही हैं। यह सब मोबाइल के माध्यम से हो रहा हैं।ऑनलाइन ठगी के लिए सीधे साधे लोगो को ठग निशाना बनाते हैं। ठगी के बाद उन्हें ढूंढना मुश्किल हो जाता हैं। इसलिए सायबर अपराध से सावधान रहे। किसी भी अनजान व्यक्ति को फोन पर अपना ओटीपी, पासवर्ड, खाता नंबर,आधार नंबर, एटीएम कार्ड का सीवीवी नंबर सहित अन्य निजी जानकारी न दे। इससे आप ठगी से बच सकते हैं। श्री राठौर ने बताया की एटीएम से पैसे निकालते समय किसी भी अंजान व्यक्ति की मदद न ले, किसी के कहने पर कोई भी एप्स डाऊनलोड न करे। किसी अनजान लिंक को न खोले ऐसा करते ही आपकी निजी जानकारी सायबर ठगो तक पहुँच जाती हैं। जिससे आपको आर्थिक नुकशान हो सकता हैं। बुजुर्गो का अनुभव व संस्कार हमारी विरासत हैं। सायबर ठगी के प्रति आपको सजग करना हमारी जिम्मेदारी हैं।अगर आपके पास फर्जी कॉल आते हैं। या कोई आपसे निजी जानकारी मांगता हैं, तो तत्काल पुलिस को सुचना दे। सुनील जैन ने बताया कि वृद्ध दिवस पर थाने में कार्यक्रम आयोजित किया गया, थाना प्रभारी राजकुमार राठौर ने वृद्धजनों को सायबर ठगी से बचने व सजग रहने के लिए शपथ भी दिलवाई गई।
Read Next
खंडवा “एनक्वास” की टीम ने शनिवार को भी जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण।
खंडवा मूंदी एवं पुनासा मार्ग पर यात्री वाहनों की एवं ओंकारेश्वर में ऑटो रिक्शा की सघन चेंकिग की* *6 ऑटो रिक्शा और 1 बस जप्त की, 3 ऑटो चालकों से चालान के 14 हजार रुपए वसूले*
खंडवा पंचायत उप निर्वाचन के लिए श्री परमार प्रेक्षक नियुक्त…
खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
खंडवा चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
खंडवा 603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
खंडवा ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
खंडवा आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार