लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

वन्य जीवों के प्रति प्रेम एवं लगाव बढ़ाने के लिए जिलास्तरीय मोगली बाल महोत्सव संपन्न,

प्रतियोगिता में हरसूद प्रथम खालवा द्वितीय एवं पुनासा विकासखंड की टीम तृतीय स्थान पर रही,
खंडवा ।।  विद्यार्थियों में वन
 ,वन्यजीवों ,पर्यावरण और जैव विविधता के प्रति प्रेम ,लगाव , जागरूकता और उत्तरदायित्व का बोध कराने के लिए गुरुवार को श्री रायचंद नागड़ा उत्कृष्ट विद्यालय खंडवा में  शिक्षा विभाग और शासन के अन्य विभागों के समन्वय से जिलास्तरीय मोगली बाल महोत्सव मल्टीमीडिया प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, समाजसेवी सुनील जैन ने बताया प्रतियोगिता में जिले के खंडवा , छैगांवमाखन ,हरसूद , पंधाना खालवा ,पुनासा से विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता टीम के दो सदस्यीय कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग छात्र दल ने  भाग लिया, कनिष्ठ वर्ग क्विज का संचालन क्विज मास्टर शिवनाथप्रसाद मिश्र और वरिष्ठ वर्ग का देवेंद्र गड़वाल ने किया, प्रतियोगिता में  पांच रोचक चक्र  “कौन बनेगा करोड़ करोड़पति ”  कार्यक्रम अनुसार रखे गए थे, जिनके माध्यम से विद्यार्थियों ने अपने
पर्यावरणीय ज्ञान और समझ की परख की, टीम के नामकरण जंगल बुक के पात्र,लीला,बधीरा,शेरखान,अकडू ,बकडू  तबाकी रखा गया, वरिष्ठ वर्ग में विकासखंड  छैगांवमाखन के चंदन सूर्यवंशी और लक्की पाटिल तथा कनिष्ठ वर्ग में विकासखंड हरसूद के आशिता श्रीकृष्ण,मनीष हेमराज की टीम ने प्रथम स्थान अर्जित किया, उक्त दोनो टीम पेंच राष्ट्रीय उद्यान में राज्यस्तरीय प्रतियोगित में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी,वरिष्ठ वर्ग में द्वितीय स्थान खालवा विकासखंड तथा तृतीय पुनासा ने प्राप्त किया,कनिष्ठ वर्ग में पंधाना विकासखंड द्वितीय और खंडवा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, विजेता टीमों को जिला शिक्षाधिकारी पीएस सोलंकी ,संदीप जोशी नोडल राष्ट्रीय हरित कोर और इको क्लब और संगीता सोनवाने,प्राचार्य एडीपीसी मास्टर ट्रेनर राष्ट्रीय हरित कोर  ,भूपेंद्र चौहान प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय खंडवा ने सम्मानित किया, प्रतियोगिता के दौरान रजनी दुबे इको क्लब प्रभारी उत्कृष्ट विद्यालय खंडवा ,मानसिंह गौर  पंधाना,कैलाश वर्मा छैगांव माखन सहित अन्य मार्गदर्शक शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित थे ।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
“एनक्वास” की टीम ने शनिवार को भी जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण।
September 12, 2026
खंडवा
मूंदी एवं पुनासा मार्ग पर यात्री वाहनों की एवं ओंकारेश्वर में ऑटो रिक्शा की सघन चेंकिग की*        *6 ऑटो रिक्शा और 1 बस जप्त की, 3 ऑटो चालकों से चालान के 14 हजार रुपए वसूले*
September 10, 2026
खंडवा
पंचायत उप निर्वाचन के लिए श्री परमार प्रेक्षक नियुक्त…
September 10, 2026
खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026