बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवरात्रि पर्व पर मां नवचंडी के दर्शन कर मांग रहे हैं मन्नते,

देवीधाम परिसर में पारंपरिक उत्साह से संस्कृति के अनुरूप मनाया जा रहा है नवरात्रि पर्व बच्चे, युवा, बड़े कर रहे हें गरबे,
11 अक्टूबर को हवन एवं कन्या पूजन के साथ 12 अक्टूबर को 81 फुट रावण का दहन होगा,
खंडवा।। इन दोनों नवरात्रि पर्व के दौरान पूरे शहर में मंदिरों में जहां माता के दर्शन कर पूजा अर्चना की जा रही है वहीं मां की आराधना के लिए रात्रि में मंदिर प्रांगणों के साथ ही कई प्रमुख स्थानों पर पारिवारिक धार्मिक धर्म का आयोजन भी संस्कृति के अनुरूप किया जा रहा है उत्साह भक्ति भाव के साथ के साथ श्रद्धालु नवरात्रि पर्व मना रहे हैं, समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि मां नवचंडी देवीधाम शक्तिपीठ खंडवा में शारदीय नवरात्रि का पर्व सनातन परंपरा अनुसार उल्लास और उत्साह से महंत बाबा गंगाराम के आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन मनाया जा रहा हें, नवरात्रि पर मंदिर में पूजा अर्चना आरती के साथ ही मंदिर परिसर मां की आराधना के लिए गरबे भी धार्मिक संस्कृति केअनुरूप प्रतिदिन रात्रि 8:00 बजे से 11:00 बजे उत्साह के साथ बच्चे युवा एवं बड़े संस्कृति के अनुरूप परिधान में शानदार भक्ति के साथ गरबा कर रहे हैं, प्रतिदिन नवचंडी महिला गरबा मंडल के द्वारा सीनियर जूनियर, कंबाइंड गरबो की प्रस्तुति धार्मिक भजनों पर दी जा रही है, गरबे में महत्वपूर्ण रूप से संदेश वर्मा, साक्षी वर्मा, निखिल गोले, निर्देश वर्मा, गंगेश वर्मा के प्रयासों से वर्मा परिवार एवं आसपास के श्रद्धालु गण गरबे में भाग ले रहे हैं, गरबे का शानदार संचालन प्रतिदिन प्रफुल्ल मंडलोई एवं श्वेता गौर द्वारा किया जा रहा है, शनिवार रात्रि में गरबा गरबे के कार्यक्रम में समाजसेवी प्रमोद जैन,सुनील जैन,गणेश भावसार उपस्थित थे, समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि मंदिर प्रमुख महंत बाबा गंगाराम लोधी जी को सपने में मां ने दर्शन देकर मंदिर स्थापना का कहा था , बाबा गंगाराम जी द्वारा वर्ष 1991 में नवचंडी माता की प्रेरणा से मंदिर में प्रतिमा की स्थापना की गई थी, जहां देश भर के श्रद्धालु मन्नत मांगकर नारियल की तोरण बांधते हैं। उनकी मनोकामना पूरी होते ही तोरण अपने आप टूट कर गिर जाती है। नवरात्रि में माता की विशेष आराधना,आरती एवं पूजा का आयोजन होता है। महंत बाबा गंगाराम ने बताया कि 3 अक्टूबर गुरुवार तिथि पड़वा को प्रातः 4:00 बजे माता के दरबार में अखंड ज्योत प्रज्वलित की जाकर घट स्थापना की गई । नवचंडी प्रांगण में प्रतिदिन होने वाला पारंपरिक गरबा पूरे शहर में अपनी विशिष्ठ पहचान रखता है। यहां गरबा पूर्णतः पारिवारिक वातावरण में आयोजित हो रहा है, बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष बैठकर गरबे का आनंद ले रहे हैं, 7 अक्टूबर सोमवार पंचमी के दिन पंच मशाल ज्योति महाकाकड़ा आरती रात्रि 8:00 बजे होगी चौसठ योगिनी हवन में सवा किलो कपूर और अखंड ज्योत के साथ होने वाली इस आरती के दर्शन मात्र से ही भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, 10 अक्टूबर गुरुवार को अष्टमी की विशेष बड़ी पूजा होगी एवं रात्रि 11:00 बजे मां नवचंडी देवी धाम गादी स्थान पर माताजी की बैठक होगी, 11 अक्टूबर शुक्रवार नवमी के दिन दोपहर 3 बजे से हवन, रात्रि 8 बजे आरती एवं रात्रि 9 बजे कन्या भोज और भंडारा आयोजित किया जाएगा, समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि महंत बाबा का गंगाराम के आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन में 12 अक्टूबर शनिवार को विजयादशमी का पर्व रात्रि 8:00 बजे से आयोजित होगा, जिसमें शिवाकाशी के कलाकारों द्वारा रंग बिरंगी आतिशबाजी एवं शिव काशी की आकाशीय आतिशबाजी देखने योग्य होगी, साथ ही 81 फीट ऊंचे रावण के पुतले का भी दहन किया जाएगा, 16 अक्टूबर बुधवार को शरद पूर्णिमा के अवसर पर सायं 7 बजे से गरबा रास प्रतियोगिता प्रारंभ होगी। इस प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार 11,111 रुपए द्वितीय पुरस्कार 7,777 रुपए और तृतीय पुरस्कार 5,555 रुपए होगा। नवचंडी भक्त परिवार के प्रफुल्ल मंडलोई, निर्देश वर्मा, गंगेश वर्मा, संतोष मोटवानी, सुनील जैन, राकेश दशोरे,कैलाश चंचलानी, रामस्वरूप चंद्रवंशी ने खंडवा के सभी धर्म प्रेमी नागरिकों से शारदीय नवरात्रि के सभी कार्यक्रमों में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने का अनुरोध किया है।
Read Next

खंडवा: लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, सूक्ता डैम के चार गेट खुले, प्रशासन अलर्ट

खंडवा: रातभर चला रेस्क्यू, सुबह फिर ड्यूटी पर जवान! होमगार्ड्स की मिसाल
खंडवा किसी भाई की गाड़ी गुम हो गई हो तो अपना नंबर देख कर सनावद थाने पर संपर्क करें।
खंडवा
खण्डवा-इन्दौर मार्ग को भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित करने के आदेश जारी*
खंडवा खंडवा पुलिस द्वारा “श्रवण माह” मे शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं कावड़ यात्री कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समस्त थाना/चौकी प्रभारी द्वारा अपने अपने क्षेत्र के कावड़ यात्रा संचालक एवं ढाबा संचालक कि बैठक आयोजित कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश।*
खंडवा सक्षम, लायन्स एवं नेत्रदान-देहदान समिति के सहयोग से सम्पन्न हुआ 524 वाँ नेत्रदान*
खंडवा मुख्य मंत्री जन विश्वास अभियान” के लिए सभी आवश्यक तैयारी करें अधिकारी*
खंडवा अत्यधिक वर्षा के कारण 1 अगस्त को स्कूलों में अवकाश घोषित*

खंडवा: ऑपरेशन खोज के तहत 10 साल से फरार 3 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार

खंडवा: बिजली के खंभे से जमीन में उतरे करंट की चपेट में आने से गाय की मौत, क्षेत्रवासियों ने की जांच की मांग