लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

नगर के प्राचीन विट्ठल मंदिर में कार्तिक मास में 150 वर्षो से हो रही काकड़ा आरती,

आष्टेकर परिवार द्वारा विट्ठल भगवान माता रूकमणि का आकर्षक श्रंगार किया जा रहा है,

खंडवा ।। नगर के अति प्राचीन विट्ठल मंदिर में कार्तिक मास में प्रतिदिन सुबह . 5:30 बजे काकड़ा आरती करने सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मंदिर में यह काकड़ा आरती 150 वर्षो से रोज सुबह होती है। कार्तिक मास के दौरान कई श्रद्धालु प्रतिदिन सुबह 5:30 बजे विट्ठल मंदिर में काकड़ा आरती करने पहुंच रहे हैं। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि कार्तिक मास के दौरान काकड़ा आरती के बाद महिलाओं के भजन के बाद कार्तिक मास की पोथी का वाचन भी हो रहा है। कार्तिक महीना कई मायनों में उर्जा प्रदान करने वाला है, बस कुछ कार्यों से इस महीने को अपने विकास को तीव्र गति दे सकते हैं। खासकर आध्यात्मिक ऊर्जा एवं शारीरिक शक्ति संग्रह करने में कार्तिक मास का विशेष महत्व है। इसमें सूर्य की किरणों एवं चन्द्र किरणों का पृथ्वी पर पड़ने वाला प्रभाव मनुष्य के मन मस्तिष्क को स्वस्थ रखता है। इसलिए शास्त्रों में कार्तिक स्नान और कथा श्रवण महात्म्य पर विशेष जोर दिया गया है। वहीं आचरण की शुद्धि के लिए संयम को महत्वपूर्ण बताया। इस पूरे महीने यदि ब्रह्म मुहूर्त में स्नान, दान और दीपदान किया जाए तो सफलता से आपको कोई नहीं रोक सकता है।

,,कार्तिक में बढ़ जाता है तु़लसी का महत्व,,

मंदिर के पुजारी श्याम आष्टेकर ने बताया कि इस महीने में तुलसी पूजा का महत्व अत्याधिक है, इसके पत्ते पंचामृत में डालने पर एवं भगवान का अभिषेक करने पर चरणामृत बन जाता है। देवशयनी एकादशी से देवोत्थान एकादशी तक छह माह तुलसी की विशेष पूजा होती है। कार्तिक में तो इनका अत्याधिक महत्व बढ़ जाता है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया की कार्तिक स्नान के साथ तुलसी के पौधे के पास जो लोग कार्तिक महात्म्य सुनते हैं उनके घरों में सुख शांति रहती है। कार्तिक मास में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विट्ठल मंदिर में प्रात: जल्दी उठकर कार्तिक स्नान के बाद काकड़ा आरती एवं पोथी सुनने कई श्रद्धालु बड़ी संख्या में मातृ शक्ति पहुंच रही हैं। प्रतिदिन विट्ठल भगवान माता रूकमणि का प्रातः काल अभिषेक एवं आकर्षक श्रंगार राम, श्याम आष्टेकर परिवार द्वारा किया जा रहा है

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: गोवंश को लेकर बजरंग दल ने दिया ज्ञापन
May 26, 2026
खंडवा
खंडवा : पंजीयन में नहीं बिके गेहूं.एड़ी चोटी का लगा लिया जोर कलेक्टर को शिकायत
May 26, 2026
खंडवा
खंडवा : कलेक्टर साहब फैसला हो नहीं रहा!तारीख नजदीक आ गई है मैं बड़ा परेशान हूं
May 26, 2026
खंडवा
खंडवा : घंटाघर ठेले वालों ने प्रशासन से लगाई राहत देने की गुहार
May 26, 2026
खंडवा
खंडवा : कलेक्टर साहब मेरे गांव का स्कूल कभी भी गिर सकता है!हो सकता है बड़ा हादसा!सरपंच बोली
May 26, 2026
खंडवा
खंडवा : कलेक्टर साहब बच्चे से लेकर बड़े हो गए! दाढ़ी के बाल हो गए सफेद..कब मिलेगा हमें पानी
May 26, 2026
खंडवा
खंडवा में 5 घंटे बिजली बंद, इन कॉलोनियों में रहेगा पावर कट
May 26, 2026
खंडवा
खंडवा : जनसुनवाई में भड़के दादा!पुलिस को देना पड़ा दखल! देखें क्या है कहानी
May 26, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं के साथ मारपीट को लेकर कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष ने उठाए सवाल
May 26, 2026
खंडवा
खंडवा : “हर बेटा सुरक्षित घर लौटे” पगड़ी रस्म में सड़क सुरक्षा का संदेश
May 26, 2026