लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा – लायन्स क्लब खण्डवा द्वारा सेवा सप्ताह का शुभारंभ

खण्डवा। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी लायन्स क्लब खण्डवा द्वारा लायन्स इंटरनेशनल लायन्स डिस्ट्रिक्ट गवर्नर योगेन्द्र रुणवाल ,केबिनेट,सेवा सप्ताह डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर चंद्रप्रकाश हेड़ा के दिशा निर्देशानुसार सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया गया।नारायण बाहेती ने बताया कि अध्यक्ष अणिमा उबेजा, सचिव घनश्याम वाधवा, कोषाध्यक्ष वसीम कुरैशी के नेतृत्व में पीड़ित मानवता की सेवा हेतु 2 अक्टूूबर से सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। सेवा सप्ताह का शुभारंभ गांधी जयंती पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया।
इसके उपरांत नगर निगम चौराहा पर स्वच्छता रैली आयोजित की गई एवं स्वच्छता जागरुकता को लेकर स्वच्छता जागरूकता युक्त संदेश के पम्पलेट वितरित किए गए। कार्यक्रम में पीडीजी रणवीर सिंह चावला, झोन चेयरपर्सन राजीव मालवीय, झोन चेयरपर्सन पवन दीक्षित, केबिनेट सदस्य अखिलेश गुप्ता ,गांधीप्रसाद गदले , अध्यक्ष अणिमा उबेजा, सचिव घनश्याम वाधवा, कोषाध्यक्ष वसीम कुरैशी, सुशीला गदले, सुमन खण्डेलवाल, सनद श्रीमाली, राजकुमारी दुधे, प्रेम नारायण पिपलोनिया, मधुबाला शेलार, हेमलता पालीवाल, शरद खंडेलवाल, रेखा रामस्नेही, राजू जोशी, राजीव शर्मा,राकेश मालवीय, लियो अध्यक्ष अर्पित बाहेती, सचिव सुमीत परिहार, कोषाध्यक्ष शिवम जायसवाल, आकिब घेटा, केतन वर्मा, पूजा अग्रवाल, अपूर्व उपाध्याय, पवन जायसवाल, श्रद्धा पालीवाल एवं लायन लियो साथियों ने सहभागिता दर्ज कराई। द्वितीय चरण में नगर निगम के स्वच्छता से जुड़े 250 व्यक्तियों की उपस्थिति में कर्मचारियों का स्वच्छता वीर सम्मान से सम्मान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों एवं बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। लियो क्लब खण्डवा का सराहनीय सहयोग रहा।सेवा सप्ताह के अंतर्गत द्वितीय दिवस 3 अक्टूबर को शहर के 06 प्रमुख स्थानों पर सुबह मधुमेह जांच व जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
“एनक्वास” की टीम ने शनिवार को भी जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण।
September 12, 2026
खंडवा
मूंदी एवं पुनासा मार्ग पर यात्री वाहनों की एवं ओंकारेश्वर में ऑटो रिक्शा की सघन चेंकिग की*        *6 ऑटो रिक्शा और 1 बस जप्त की, 3 ऑटो चालकों से चालान के 14 हजार रुपए वसूले*
September 10, 2026
खंडवा
पंचायत उप निर्वाचन के लिए श्री परमार प्रेक्षक नियुक्त…
September 10, 2026
खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026