लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

इजरायल से तनाव के बीच ईरान पहुंचे भारतीय युद्धपोत, भारत के इस कूटनीतिक कदम की क्यों हो रही चर्चा?

एक अक्टूबर को ईरान ने इजरायल पर 181 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। इसके बाद से दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है। किसी भी वक्त इजरायल ईरान पर हमला कर सकता है। इस बीच भारतीय नौसेना के तीन युद्धपोत ईरान के बंदर अब्बास पहुंच चुके हैं। फारस की खाड़ी में दोनों देशों की नौसना अभ्यास करेंगी।

  1. फारस की खाड़ी में भारत-ईरान का अभ्यास।
  2. दोनों का समुद्री सहयोग बढ़ाने पर फोकस।
  3. नौसेना के तीन युद्धपोत बंदर अब्बास पहुंचे।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इजरायल के साथ बढ़ते तनाव के बीच भारतीय नौसेना के युद्धपोत ईरान के बंदर अब्बास पहुंच चुके हैं। भारत और ईरान की नौसेनाएं फारस की खाड़ी में संयुक्त अभ्यास में हिस्सा लेंगी। भारतीय युद्धपोतों का ईरानी युद्धपोत जेराह ने बंदर अब्बास बंदरगाह पर स्वागत किया। भारतीय नौसेना ने अपने बेड़े में तीन प्रशिक्षण युद्धपोतों को ईरान भेजा है।

ये तीन युद्धपोत पहुंचे ईरान

भारत और ईरान का फोकस समुद्री सहयोग बढ़ाने पर है। भारतीय नौसेना ने जानकारी दी कि नौसेना का बेड़ा ईरान के बंदर अब्बास पहुंच गया है। इस बेड़े में आईएनएस तीर, आईएनएस शार्दुल और आईसीजीएस वीरा शामिल है।

बता दें कि इससे पहले इसी साल मार्च में ईरानी प्रशिक्षण फ्लोटिला जहाज बुशहर और टोनब मुंबई पहुंचे थे। वहीं फरवरी में ईरानी नौसेना के जहाज डेना ने नौसेना अभ्यास मिलन में भी हिस्सा लिया था।

भारत के ईरान और इजरायल दोनों से अच्छे रिश्ते

इजरायल के साथ निकटता और ईरान के साथ अभ्यास को भारत की एक सधी विदेश नीति के रूप में देखा जा रहा है। ईरानी हमले से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात भी की थी। खास बात यह है कि रूस व यूक्रेन की तरह भारत के इजरायल और ईरान दोनों के साथ अच्छे संबंध है। दुनिया में ऐसे बहुत की कम देश हैं जिनके दोनों पक्षों से रिश्ते बेहतर हैं। भारत ने ईरान के चाबहार पोर्ट पर भारी भरकम निवेश भी किया है।

साहसिक रणनीतिक कदम

इजरायल के साथ तनाव के बीच ईरान और भारतीय नौसना के अभ्यास को भारत का एक साहसिक रणनीतिक कदम कहा जा रहा है। इससे पहले भारत ने पश्चिम देशों की परवाह के बिना यूक्रेन युद्ध के बीच रूस से कच्चे तेल का आयात जारी रखा। यह तटस्थ भारतीय विदेश नीति का एक बेहतरीन उदाहरण था।

 

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

देश
कल्याण से समृद्धि की ओर: VB-G RAM G कानून ग्रामीण अर्थव्यवस्था को देगा नई दिशा
May 16, 2026
देश
लिखकर रखा था 4 विकेट लूंगा…’ प्रफुल हिंगे ने कर दिखाया कमाल, वैभव के लिए बिछाया जाल
April 14, 2026
देश
₹20 हजार सैलरी की मांग पर अड़े कर्मचारी, फैक्ट्रियों में काम ठप
April 14, 2026
देश
समंदर में चीन कितना पावरफुल? होर्मुज को लेकर चीन-अमेरिका आमने-सामने
April 14, 2026
देश
US Vs Iran: रोज डूबेंगे ₹4000 करोड़? होर्मुज पर तनाव से ईरान की अर्थव्यवस्था पर बड़ा खतरा
April 14, 2026
देश
हाईकमान नाराज़, अपने ही हुए बागी… आखिर क्यों सिद्धारमैया को हटाना पड़ा अपना राजनीतिक सचिव?
April 14, 2026
देश
ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई घायल, हमले के बाद स्वास्थ्य को लेकर सस्पेंस बरकरार
April 11, 2026
देश
US-Iran Peace Talks: शांति वार्ता से पहले रे डेलियो की चेतावनी, बोले—‘अभी अंतिम लड़ाई बाकी’
April 11, 2026
देश
इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान शांति वार्ता: जेडी वेंस की टीम और ईरानी डेलिगेशन की मीटिंग का टाइम अपडेट
April 11, 2026
देश
IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के फैन बने विराट कोहली, मैच के बाद दिया खास गिफ्ट
April 11, 2026