खंडवा में VHP-बजरंग दल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 327 मरीजों की जांच और दवा वितरण
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल के श्री दादाजी प्रखंड द्वारा ‘सेवा सप्ताह’ के अंतर्गत निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। रविवार सुबह आयोजित इस शिविर का उद्देश्य आमजन को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और समाज सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाना रहा।
शिविर में दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. भावेश अग्रवाल और डॉ. सुमित पटेल ने बड़ी संख्या में पहुंचे मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श के साथ निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। शिविर में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं।
आयोजकों के अनुसार, शिविर में आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे कुल 327 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों ने लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया।
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला संगठन मंत्री विकास प्रजापति, जिला मंत्री विनीत सोनी, जिला सह संयोजक शुभम निकुम, प्रखंड संयोजक ऋषभ बजाज, प्रखंड सुरक्षा प्रमुख राज राठौर, गौ रक्षक टोली से राजा भगोरे, अर्जुन खुटवड़, संभव पाटीदार, सोनू मराठा सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आयोजकों ने बताया कि ‘सेवा सप्ताह’ के अंतर्गत जनकल्याण और समाज हित के विभिन्न सेवा कार्य लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और सेवा के माध्यम से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना है।
Read Next

खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 

