लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

CM मोहन यादव के खंडवा दौरे पर हंगामा! काले झंडे लेकर पहुंचे AIMIM कार्यकर्ता, पुलिस ने लिया हिरासत में

खंडवा, 27 जुलाई 2026। मध्य प्रदेश के खंडवा में सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रवास के दौरान सियासी माहौल गरमा गया। एक ओर मुख्यमंत्री नई कृषि उपज मंडी में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में शामिल हुए, वहीं दूसरी ओर उनके विरोध को लेकर कांग्रेस के साथ AIMIM से जुड़े कार्यकर्ता भी मैदान में नजर आए।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत प्रदेश के 82 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में ₹3,300 करोड़ से अधिक की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की। किसानों को दो किस्तों के रूप में ₹4,000 की राशि दी गई।

इसी बीच मुख्यमंत्री के खंडवा प्रवास का विरोध करने के लिए असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से जुड़े स्थानीय कार्यकर्ता काले झंडे लेकर नगर निगम चौराहे पर पहुंच गए। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई थी। नगर निगम चौराहे पर काले झंडों के साथ मौजूद कार्यकर्ताओं को पुलिस ने आगे बढ़ने से रोकते हुए हिरासत में ले लिया और अपने साथ ले गई।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर कांग्रेस की ओर से भी विरोध प्रदर्शन किया गया। ऐसे में बलराम कृषि महोत्सव के साथ ही मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर खंडवा की सियासत भी गरमाई रही।

बलराम कृषि महोत्सव में मुख्यमंत्री ने किसानों से संवाद करने के साथ कृषि से जुड़े विषयों पर अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री ने खंडवा में नई पुलिस बटालियन स्थापित करने की घोषणा भी की।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिता सम्पन्न*
July 27, 2026
खंडवा
खंडवा: रेलवे की दीवार से रास्ता बंद होने का आरोप, भूख हड़ताल पर बैठे छनेरा के रहवासी
July 27, 2026
खंडवा
मध्यप्रदेश को बाल श्रम मुक्त बनाएं, श्रमिक हेल्पलाइन 1800-233-8888 पर दें सूचना*
July 27, 2026
खंडवा
*3 आरोपी जिला बदर*
July 27, 2026
खंडवा
*मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खंडवा में प्रसिद्ध दादाजी धूनीवाले धाम में किए दर्शन-पूजन*
July 27, 2026
खंडवा
खिले किसानों के चेहरे, सीएम डॉ. यादव ने अन्नदाता को दी 3,300 करोड़ से अधिक की सौगात, 82.70 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 4-4 हजार*
July 27, 2026
खंडवा
खंडवा: किन्नरों का विवाद पहुंचा कोतवाली, थाने में दर्ज हुई शिकायत
July 27, 2026
खंडवा
खंडवा में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना
July 27, 2026
खंडवा
खंडवा:पांढुर्णा से 10 दिन पैदल चलकर खंडवा पहुंचे 19 श्रद्धालु दादा धाम एक्सप्रेस शुरू कराने की अर्जी
July 27, 2026
खंडवा
खंडवा : जिले की हर रोड को बनाएंगे शानदार मुख्यमंत्री ने की घोषणा
July 27, 2026