खेलते-खेलते तालाब में डूबे दो मासूम भाई-बहन, खंडवा में दर्दनाक हादसा
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के पुनासा क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। घर के सामने खेल रहे भाई-बहन की तालाब में डूबने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, 14 जुलाई की शाम करीब 5:30 बजे ग्राम दामखेड़ा खुर्द डाबर में धर्मेंद्र पिता नैन सिंह बारेला के दो मासूम बच्चे—करीब 3 वर्षीय बेटी रौनक और 2 वर्षीय बेटा रोशन—घर के सामने खेलते-खेलते पास स्थित तालाब तक पहुंच गए। इसी दौरान दोनों पानी में डूब गए।
घटना का पता चलते ही परिजनों ने तुरंत दोनों बच्चों को तालाब से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुनासा पहुंचाया। वहां मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मर्ग कायम किया और दोनों मासूमों के शवों का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Read Next

खंडवा 


खंडवा 
