खंडवा सेल्स टैक्स कार्यालय में लगी आग पर पाया गया काबू, घंटों की मशक्कत के बाद बुझी आग
खंडवा।
शहर के सेल्स टैक्स कार्यालय में लगी भीषण आग पर आखिरकार काबू पा लिया गया है। कई फायर ब्रिगेड टीमों की कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझा दिया गया।
जानकारी के अनुसार, आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। आग इतनी भीषण थी कि उसने पूरे भवन को अपनी चपेट में ले लिया था।
फायर फाइटिंग टीमों ने लगातार कई घंटों तक प्रयास कर आग पर नियंत्रण पाया। इस दौरान मौके पर पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा और सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के लोगों को दूर रखा गया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि आग से संपत्ति को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
Read Next



खंडवा
खंडवा 
खंडवा 
