लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा : “खालसा साजना दिवस” व वैशाखी पर्व मनाया गया, गुरुद्वारा हरकिशन साहेब में धार्मिक आयोजन

खंडवा (मध्य प्रदेश) में “खालसा साजना दिवस” एवं वैशाखी पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री गुरु सिंह सभा के तत्वावधान में पंजाब कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा हरकिशन साहेब में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम की शुरुआत शाम 7:50 बजे से कीर्तन के साथ हुई, जिसमें भाई सुरजीत सिंह खालसा द्वारा गुरबानी का रसपान कराया गया। इसके पश्चात गुरमत विचार के अंतर्गत ज्ञानी जसबीर सिंह राणा जी ने संगत को संबोधित करते हुए खालसा पंथ की स्थापना का इतिहास बताया। उन्होंने कहा कि 13 अप्रैल 1669 को आनंदपुर साहिब में गुरु साहिब ने संगत के बीच पांच प्यारों का चयन कर अमृत पान कराया और स्वयं भी अमृत छक कर खालसा पंथ की स्थापना की, जो “आपे गुरु आपे चेला” की भावना को दर्शाता है।

इसके बाद रात 8:45 बजे से 10:00 बजे तक रागी जत्था बलजीत सिंह पटियाला वालों द्वारा भावपूर्ण गुरबानी कीर्तन प्रस्तुत किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार गुरभेज सिंह होडा ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी और उपस्थित संगत का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर समाज के कई गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे, जिनमें सरदार कमलजीत सिंह सलूजा, सरदार दर्शन सिंह कुकरेजा, सरदार भूपेंद्र सिंह कुकरेजा (मिंटू भाई), सरदार सतनाम सिंह होडा, सरदार तिरलोचन सिंह एवं सरदार मनजीत सिंह ग्रोवर प्रमुख रूप से शामिल रहे।

कार्यक्रम की जानकारी श्री गुरु सिंह सभा के प्रवक्ता सरदार भूपेंद्र सिंह कुकरेजा द्वारा दी गई।

यह आयोजन धार्मिक आस्था, परंपरा और सामुदायिक एकता का प्रतीक रहा, जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: गुड़ी में भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: 1501वें जश्ने मिलादुन्नबी पर भव्य जलसा, दरूद-ओ-सलाम से गूंजा गंज बाजार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: मांडवा-गुवाड़ी में जयस की बड़ी बैठक, 60 नए सदस्य जुड़े, राजू सिसोदिया बने पंचायत अध्यक्ष
August 25, 2026