लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

JCB के सामने लेट गई बुजुर्ग..ओंकारेश्वर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अतिक्रमण हटाने गई टीम के साथ विवाद पुलिस को पहुंचना पड़ा मौके पर

खंडवा। मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिल्लोरा बुजुर्ग में वन भूमि पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक आदिवासी महिला ने जेसीबी के सामने लेटकर विरोध जताया।

जानकारी के अनुसार, वन विभाग और प्रशासन की टीम पूर्व में नोटिस जारी करने के बाद तहसीलदार उदय मंडलोई के नेतृत्व में पुलिस बल और अमले के साथ मौके पर पहुंची थी। टीम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई, जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया।

कार्रवाई के दौरान कमलाबाई (पति पठान) नामक आदिवासी महिला ने दावा किया कि वह पिछले 40 वर्षों से यहां निवास कर रही है और उसे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी मिल चुका है। महिला ने प्रशासन की कार्रवाई का विरोध करते हुए जेसीबी मशीन के सामने लेटकर कहा कि “मैं जान दे दूंगी, लेकिन यहां से नहीं हटूंगी।”

महिला का आरोप है कि कार्रवाई के दौरान जेसीबी से उसकी फसल को नुकसान पहुंचाया गया। विरोध बढ़ने पर पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए महिला और उसके दो बच्चों को हिरासत में ले लिया।

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। प्रशासन द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

👉 वीडियो खबर भी देखें

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा : पुनासा में बस ड्राइवर के साथ मारपीट की घटना को लेकर समाज में नाराजगी…
October 11, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर : गोमुख घाट पर नर्मदा में डूबने से गाजियाबाद के दो युवकों की मौत..
October 11, 2026
खंडवा
खंडवा के सिंगोट में बिजली कटौती से कांग्रेस नाराज, आंदोलन और चक्काजाम की चेतावनी..
October 11, 2026
खंडवा
खंडवा में धूमधाम से विराजित हुईं मां दुर्गा की प्रतिमाएं प्राचीन शीतला माता मंदिर में भी हुई स्थापना
October 11, 2026
खंडवा
खंडवा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लगाई सिर्फ योजनाओं का बखान करती एक LED…
October 11, 2026
खंडवा
खंडवा में अग्रसेन जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत..
October 11, 2026
खंडवा
खंडवा के यूनियन बैंक को मिला अगले ही दिन स्टे! देखें इस मामले को लेकर क्या बोले जानकर वकील.!
October 11, 2026
खंडवा
खंडवा की 20 से 25 हजार जनता को मिलने वाली है बड़ी राहत! आखिर क्या है ये राहत? जानिए पूरी खबर…
October 11, 2026
खंडवा
खंडवा में किशोर प्रेरणा मंच के 20 साल का संघर्ष शून्य से शुरुआत, सफलता तक की कहानी..
October 11, 2026
खंडवा
खंडवा के जावर में शराबबंदी की मांग, महिलाओं ने थाने से वाइन शॉप तक निकाली रैली..
October 11, 2026