लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: आपार आईडी में पिछड़े 9 प्रधानाध्यापकों को कारण बताओ नोटिस

*आपार आईडी व मेपिंग में पिछड़ने पर खालवा ब्लॉक के 9 प्रधानाध्यापको को कारण बताओ के नोटिस जारी*
खंडवा 18 जुलाई 2026, जिला परियोजना समन्वयक श्री पी एस सोलंकी ने खालवा ब्लॉक के प्रधानाध्यापकों के उल्लास नव भारत साक्षरता प्रशिक्षण में सम्मिलित होकर ब्लॉक के विभागीय कार्यो व प्रगति की समीक्षा की।
डीपीसी श्री सोलंकी ने इस दौरान आपार परिचय पत्र व मेपिंग कार्य में पिछड़ने पर खालवा ब्लॉक के 9 प्रधानाध्यापको के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
डीपीसी श्री सोलंकी ने हरसूद में हरसूद व बलड़ी ब्लॉक की बीआरसी, बीएसी, जनशिक्षकों की बैठक में भी समीक्षा की। बैठक में उन्होंने स्कूलों की छतों को डेम्प प्रूफ कराने और जीर्णशीर्ण भवन में शाला नही लगाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि प्राथमिक कक्षाओं में बुनियादी साक्षरता व संख्या ज्ञान के निपुण भारत अभियान के तहत मिशन अंकुर के निर्धारित लक्ष्य व उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 15 वर्ष से अधिक उम्र के असाक्षरों को शत प्रतिशत साक्षर करने का लक्ष्य 2027 तक प्राप्त किया जाना है। इस लक्ष्य को प्राप्त करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
भाजपा का बड़ा फैसला! अब हर शनिवार कार्यकर्ताओं से सीधे मिलेंगे मंत्री विजय शाह
July 18, 2026
खंडवा
खंडवा में गजल, ठुमरी गायन और प्रकृति चित्रण कार्यशाला 21 जुलाई से।
July 18, 2026
खंडवा
जेसीआई खंडवा आयोजित करेगा ओपन चेस चैंपियनशिप, सभी आयु वर्ग के खिलाड़ियों को मिलेगा मौका।
July 18, 2026
खंडवा
खंडवा की वेदिका दीक्षित ने नीट परीक्षा में पाई सफलता, परिवार और समाज में खुशी की लहर।
July 18, 2026
खंडवा
योग से बच्चों के समग्र विकास पर जोर, प्रवीण शर्मा ने योग आयोग अध्यक्ष से की मुलाकात।
July 18, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में एक ही रात तीन दुकानों के टूटे ताले, नकदी और सामान चोरी; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
July 18, 2026
खंडवा
बेन्स पब्लिक स्कूल, खंडवा में भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा का भव्य आयोजन
July 18, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर के गौमुख घाट पर डूबने लगा युवक, होमगार्ड जवान और नाविक ने बचाई जान
July 18, 2026
खंडवा
खंडवा : खानशाह वली मामले में हॉस्पिटल में लगी भीड़.बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप
July 18, 2026
खंडवा
खंडवा : आवारा मवेशियों के चलते कंट्रोल रूम के सामने लगा जाम
July 18, 2026