लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

ओंकारेश्वर में एक ही रात तीन दुकानों के टूटे ताले, नकदी और सामान चोरी; CCTV में कैद हुए संदिग्ध

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में शनिवार तड़के अज्ञात बदमाशों ने तीन दुकानों को निशाना बनाया। काशी विश्वनाथ मंदिर के पास स्थित एक किराना दुकान सहित तीन दुकानों के ताले तोड़कर नकदी और सामान चोरी किए जाने की घटना सामने आई है। चोरी की वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसके आधार पर पुलिस संदिग्धों की पहचान और तलाश में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, वारदात शनिवार तड़के करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है। किराना दुकान संचालक राजूलाल शर्मा सुबह दुकान पहुंचे तो उन्हें ताला टूटा हुआ मिला। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, जिसमें संदिग्ध दुकान में प्रवेश करते दिखाई दिए। दुकान संचालक के मुताबिक, गल्ले में रखे करीब 10 से 15 हजार रुपये नकद और खाने-पीने का सामान चोरी हुआ है। मामले की शिकायत मांधाता थाने में की गई है।

धार्मिक सामग्री की दुकान भी बनी निशाना

इसी रात पास में धार्मिक सामग्री की दुकान संचालित करने वाले मुकेश ठाकुर की दुकान को भी बदमाशों ने निशाना बनाया। यहां से करीब चार हजार रुपये नकद चोरी होने की बात सामने आई है। वहीं गौमुख घाट क्षेत्र में स्थित कोमल सोलंकी की दुकान में भी चोरी की घटना हुई, जहां से नकदी और अन्य सामान ले जाने की जानकारी सामने आई है।

CCTV फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

मांधाता थाना पुलिस तीनों घटनाओं की जांच कर रही है। पुलिस द्वारा पीड़ित दुकानदारों से चोरी गई नकदी और सामान का विस्तृत ब्योरा लिया जा रहा है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि संदिग्धों की पहचान कर उन्हें पकड़ा जा सके।

व्यापारियों ने की रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग

एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी की घटनाओं से स्थानीय व्यापारियों में चिंता का माहौल है। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से बाजार और आसपास के क्षेत्रों में रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। साथ ही चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपियों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की गई है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: गुड़ी में भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: 1501वें जश्ने मिलादुन्नबी पर भव्य जलसा, दरूद-ओ-सलाम से गूंजा गंज बाजार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: मांडवा-गुवाड़ी में जयस की बड़ी बैठक, 60 नए सदस्य जुड़े, राजू सिसोदिया बने पंचायत अध्यक्ष
August 25, 2026