लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

योग से बच्चों के समग्र विकास पर जोर, प्रवीण शर्मा ने योग आयोग अध्यक्ष से की मुलाकात।

खंडवा। बाल कल्याण समिति खंडवा के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने भोपाल में मध्यप्रदेश योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. राघवेंद्र शर्मा से सौजन्य भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर पर बाल कल्याण समिति राजगढ़ के अध्यक्ष साकेत शर्मा, झाबुआ की अध्यक्ष प्रीति चौहान एवं देवास की अध्यक्ष सीमा यादव भी उपस्थित रहीं।मुलाकात के दौरान योग और बाल संरक्षण विषय पर विस्तार से चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने इस बात पर सहमति जताई कि वर्तमान समय में बच्चों के समग्र विकास के लिए केवल कानूनी संरक्षण ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक मजबूती, सकारात्मक सोच और संस्कारों का विकास भी उतना ही आवश्यक है। इस दिशा में योग की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है।

 

प्रवीण शर्मा ने कहा कि बाल संरक्षण का उद्देश्य संकटग्रस्त बच्चों को केवल आश्रय देना नहीं, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास, अनुशासन और सकारात्मक जीवन दृष्टि के साथ आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है। उन्होंने सुझाव दिया कि बाल गृहों, बाल देखरेख संस्थाओं एवं पुनर्वास केंद्रों में योग, ध्यान और जीवन कौशल आधारित गतिविधियों को नियमित रूप से शामिल किया जाए। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि अवसर पर डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने कहा कि योग जीवन को संतुलित और संस्कारित बनाने की एक प्रभावी पद्धति है। यदि इसे बाल संरक्षण व्यवस्था से जोड़ा जाए तो बच्चों में तनाव, भय और असुरक्षा की भावना को कम कर उन्हें मानसिक रूप से सशक्त बनाया जा सकता है।

बैठक में बाल हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए योग, मानसिक स्वास्थ्य, सकारात्मक परामर्श और संस्कार आधारित कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए भविष्य में संयुक्त प्रयास करने पर सहमति बनी। प्रतिभागियों ने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे प्रयासों से बाल संरक्षण व्यवस्था और अधिक प्रभावी होने के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास को भी नई दिशा मिलेगी।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
भाजपा का बड़ा फैसला! अब हर शनिवार कार्यकर्ताओं से सीधे मिलेंगे मंत्री विजय शाह
July 18, 2026
खंडवा
खंडवा में गजल, ठुमरी गायन और प्रकृति चित्रण कार्यशाला 21 जुलाई से।
July 18, 2026
खंडवा
जेसीआई खंडवा आयोजित करेगा ओपन चेस चैंपियनशिप, सभी आयु वर्ग के खिलाड़ियों को मिलेगा मौका।
July 18, 2026
खंडवा
खंडवा की वेदिका दीक्षित ने नीट परीक्षा में पाई सफलता, परिवार और समाज में खुशी की लहर।
July 18, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में एक ही रात तीन दुकानों के टूटे ताले, नकदी और सामान चोरी; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
July 18, 2026
खंडवा
बेन्स पब्लिक स्कूल, खंडवा में भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा का भव्य आयोजन
July 18, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर के गौमुख घाट पर डूबने लगा युवक, होमगार्ड जवान और नाविक ने बचाई जान
July 18, 2026
खंडवा
खंडवा : खानशाह वली मामले में हॉस्पिटल में लगी भीड़.बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप
July 18, 2026
खंडवा
खंडवा : आवारा मवेशियों के चलते कंट्रोल रूम के सामने लगा जाम
July 18, 2026
खंडवा
खंडवा: आपार आईडी में पिछड़े 9 प्रधानाध्यापकों को कारण बताओ नोटिस
July 18, 2026