खंडवा : क्राइम रिपोर्ट.. देखें किस थाने में,किस पर, क्या दर्ज हुआ अपराध?

1. भंडारिया रोड पर पैदल चल रही महिला को मोटरसाइकिल ने मारी टक्कर
कोतवाली थाना क्षेत्र में नंदाबाई कुमरे (50 वर्ष) निवासी भंडारिया ने शिकायत दर्ज कराई कि 16 जून दोपहर करीब 12 बजे वह भंडारिया रोड स्थित सिद्धीपुरम कॉलोनी के पास पैदल जा रही थीं। इसी दौरान लालू यादव द्वारा लापरवाहीपूर्वक और तेज गति से चलाई जा रही मोटरसाइकिल ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में नंदाबाई घायल हो गईं। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
2. चारा नहीं देने की बात पर पत्थर मारकर किया घायल
मोघट रोड थाना क्षेत्र के देवलामाफी गांव निवासी बाबूलाल पटेल (57 वर्ष) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि गांव के हुकुम पटेल ने चारा नहीं देने की बात को लेकर विवाद किया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए बाबूलाल के सिर पर पत्थर मार दिया, जिससे उन्हें चोट आई। आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
3. पति-पत्नी के विवाद में बीच-बचाव करना पड़ा महंगा
पदमनगर थाना क्षेत्र के संजय नगर निवासी दीपक तंवर (33 वर्ष) ने शिकायत दर्ज कराई कि पड़ोस में पूजा और उसके पति जितेंद्र के बीच विवाद हो रहा था। जब दीपक उन्हें समझाने पहुंचे तो पूजा ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, गाली-गलौज की और उनकी दाहिनी कलाई पर दांत काट लिया। घटना में दीपक घायल हुए। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
4. गोबरिया फाटा के पास सड़क हादसा, युवक घायल
पंधाना थाना क्षेत्र में अमर गोलकर (22 वर्ष) निवासी खिराला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 7 मई की रात गोबरिया फाटा के पास एक मोटरसाइकिल चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उन्हें चोटें आईं। पुलिस ने संबंधित वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
5. गोबरिया फाटा पर एक और दुर्घटना
इसी क्षेत्र में राकेश जामले (40 वर्ष) निवासी डाभी भी सड़क दुर्घटना का शिकार हुए। शिकायत के अनुसार एक मोटरसाइकिल चालक ने तेज गति से वाहन चलाकर उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
6. खेत जुताई को लेकर विवाद, मारपीट और धमकी
पंधाना थाना क्षेत्र के आरूद गांव निवासी छितर सुसारे (54 वर्ष) ने शिकायत दर्ज कराई कि खेत हलवाने की बात को लेकर मांगीलाल और उसके दो साथियों से विवाद हो गया। आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
7. उसी विवाद में दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराया मामला
आरूद गांव के मांगीलाल सुसारे (62 वर्ष) ने भी पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। उनका आरोप है कि छितर सुसारे, तोताराम और तापीराम ने खेत जुताई के विवाद को लेकर उनके साथ गाली-गलौज की, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच कर रही है।
8. बीच-बचाव करने पहुंची महिला के साथ मारपीट
हरसूद थाना क्षेत्र के मंडला गांव निवासी गंगाबाई मेहतर (55 वर्ष) ने शिकायत दर्ज कराई कि वह एक विवाद में बीच-बचाव करने पहुंची थीं। इसी दौरान सुरेंद्र और प्रियंका ने उनके साथ गाली-गलौज की, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घटना में गंगाबाई और दीपिका को चोटें आईं। आरोपी फरार बताए गए हैं।
9. पुरानी रंजिश में युवक से मारपीट
हरसूद थाना क्षेत्र के साल्याखेड़ा गांव निवासी अरविंद कोरकू (30 वर्ष) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पुरानी रंजिश को लेकर दीपक और कल्लू कोरकू ने उनके साथ गाली-गलौज की, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए।
10. साल्याखेड़ा में पांच लोगों पर मारपीट का आरोप
राजकुमार राठौर (25 वर्ष) निवासी साल्याखेड़ा ने शिकायत दर्ज कराई कि पुरानी रंजिश के चलते राजेश, जगदीश, भोला, टीटू और गुड्डू बंजारा ने उनके परिवार के साथ मारपीट की। घटना में राधेश्याम और सुभाष को चोटें आईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
11. घर के सामने से निकलने की बात पर विवाद
साल्याखेड़ा निवासी गुलाब पंवार (37 वर्ष) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उन्होंने मोहित उर्फ पम्मू से पूछा कि वह बार-बार उनके घर के सामने से क्यों निकलता है। इसी बात को लेकर मोहित, लक्ष्मीबाई और नानू ने गाली-गलौज की, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घटना में गुलाब और गीताबाई को चोटें आईं। आरोपी घटना के बाद फरार हो गए।
Read Next

क्राइम
क्राइम 





