लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा पुलिस का नशे के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार: डिलीवरी बॉय सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, 1600 अल्प्राजोलम टैबलेट जब्त

खंडवा। जिला पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित अल्प्राजोलम टैबलेट की तस्करी और सप्लाई करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने डिलीवरी बॉय के माध्यम से शहर में नशीली गोलियां पहुंचाने वाले गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 1600 अल्प्राजोलम टैबलेट, एक इलेक्ट्रिक स्कूटी, दो एंड्रॉयड मोबाइल और नगदी सहित करीब 1 लाख 24 हजार रुपये का माल जब्त किया है। मामले में एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

 

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर हुई कार्रवाई

 

पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) अनुराग एवं उप पुलिस महानिरीक्षक निमाड़ रेंज खरगोन सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा एनडीपीएस एक्ट से जुड़े अपराधों के नेटवर्क को ध्वस्त करने और उन पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए थे।

 

इन्हीं निर्देशों के पालन में पुलिस अधीक्षक अगम जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेन्द्र तारणेकर तथा नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव बारंगे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण आर्य ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर गांजा, अल्प्राजोलम टैबलेट सहित अन्य मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क को चिन्हित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

 

मुखबिर की सूचना पर दबिश

 

पुलिस के अनुसार, 30 मई 2026 को थाना सिटी कोतवाली में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति रेलवे ओवरब्रिज के नीचे कब्रिस्तान के पास अल्प्राजोलम टैबलेट बेचने के लिए आए हैं।

 

सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम:

 

मोहम्मद रईस पिता मोहम्मद लाईक खान (32 वर्ष), निवासी हातमपुरा, खंडवा – डिलीवरी बॉय का कार्य करता है।

 

शेख साहिल पिता शेख मेहमूद (25 वर्ष), निवासी छिपा कॉलोनी, खंडवा

 

 

बताए।

 

दोनों आरोपियों के कब्जे से 100 अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद की गईं। प्रथम दृष्टया मामला एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के अंतर्गत पाए जाने पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 334/2026 दर्ज किया गया।

 

पूछताछ में खुला नेटवर्क, 1500 और गोलियां बरामद

 

गिरफ्तार आरोपियों के मेमोरेण्डम के आधार पर पुलिस ने आगे कार्रवाई करते हुए:

 

फारिस पिता छोटे खां (40 वर्ष), निवासी लालबाग, बुरहानपुर

 

सुभाष पिता फकीरा महाजन (60 वर्ष), निवासी सिकरपुरा, बुरहानपुर

 

 

को गिरफ्तार किया।

 

इन दोनों आरोपियों के कब्जे से 1500 अल्प्राजोलम टैबलेट जब्त की गईं।

 

इस प्रकार पूरे प्रकरण में कुल 1600 अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद हुईं, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत 48 हजार रुपये बताई गई है।

 

डिलीवरी बॉय के जरिए होती थी सप्लाई

 

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मोहम्मद रईस, जो डिलीवरी बॉय का काम करता है, खंडवा शहर में अलग-अलग व्यक्तियों तक नशीली गोलियों की सप्लाई करता था।

 

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों फारिस और शेख साहिल को अल्प्राजोलम टैबलेट बेचने वाला सौरभ महाजन पिता सुभाष महाजन, निवासी बुरहानपुर है, जो वर्तमान में फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर दी है और जल्द कार्रवाई की बात कही है।

 

गिरफ्तार आरोपी

 

1. मोहम्मद रईस पिता मोहम्मद लाईक खान, उम्र 32 वर्ष, निवासी हातमपुरा, जिला खंडवा

 

 

2. शेख साहिल पिता शेख मेहमूद, उम्र 25 वर्ष, निवासी छिपा कॉलोनी, खंडवा

 

 

3. फारिस पिता छोटे खां, उम्र 40 वर्ष, निवासी लालबाग, बुरहानपुर

 

 

4. सुभाष पिता फकीरा महाजन, उम्र 60 वर्ष, निवासी सिकरपुरा, बुरहानपुर

 

 

 

फरार आरोपी

 

सौरभ महाजन पिता सुभाष महाजन, निवासी बुरहानपुर

 

 

जब्त सामग्री

 

1600 अल्प्राजोलम टैबलेट (अनुमानित मूल्य ₹48,000)

 

एक इलेक्ट्रिक स्कूटी (अनुमानित मूल्य ₹50,000)

 

दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन (अनुमानित मूल्य ₹25,000)

 

नगद ₹1,000

 

 

कुल जब्त संपत्ति का मूल्य: लगभग ₹1,24,000

 

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया

 

पुलिस जांच में एक आरोपी के विरुद्ध पूर्व में अपराध क्रमांक 774/2023 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1), 25(1-B)(b)(a) का मामला दर्ज होना भी पाया गया है।

 

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

 

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण आर्य, प्रधान आरक्षक इरशाद अली, आरक्षक राहुल, आलेस, अरविंद तोमर, पंकज साहू, रुपेश बावने, अभिषेक सन्यास, हेमंत सपकाले, रविन्द्र सोलंकी, बलवंत राठौर सहित थाना सिटी कोतवाली खंडवा की पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा : रोड के विरोध पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर विधायक छाया मोरे नें दिया बयान।
September 18, 2026
खंडवा
बच्चों को भुट्टा लाने भेजा, कुएं में नहाने लगे! शिक्षक पर लापरवाही के आरोप।
September 18, 2026
खंडवा
खंडवा : टपाल चाल पर विराजित गणपति बप्पा के दर्शन नहीं किया तो क्या किया।
September 18, 2026
खंडवा
खंडवा : अनाज मंडी में बैठे गणेश जी को देखकर भावुक हो रहे श्रद्धालु..।
September 18, 2026
खंडवा
गणेश विसर्जन जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट, आयोजकों को दिए सख्त निर्देश।
September 18, 2026
खंडवा
खंडवा विधायक ने लिया,सेवा संकल्प अभियान के तहत तैयारी का जायजा..।
September 18, 2026
खंडवा
गौड़ ब्राह्मण समाज ने मनाई विश्वकर्मा जयंती।
September 18, 2026
खंडवा
पंचायत के कामों पर उठे सवाल, जांच की मांग।
September 18, 2026
खंडवा
मध्यप्रदेश के खंडवा के एडिशनल एसपी महेंद्र तारनेकर व उनकी पत्नी से विशेष बातचीत..।
September 18, 2026
खंडवा
खंडवा जिला न्यायालय ने चेक बाउंस मामले में दिया बड़ा फैसला..!
September 18, 2026