खंडवा : आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा के कमजोर होने के दावो पर मंत्री ने दिया जवाब
खंडवा, 15 जुलाई। ओंकारेश्वर स्थित आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा के कमजोर होने के लगाए जा रहे दावों पर मध्यप्रदेश शासन के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं खंडवा जिले के प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
मंत्री लोधी ने कहा कि आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा देश की महत्वपूर्ण सांस्कृतिक धरोहरों में से एक है और इसकी गुणवत्ता व सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रतिमा की नियमित रूप से तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा जांच और निगरानी की जाती है।
उन्होंने कहा कि यदि कहीं कोई तकनीकी समस्या सामने आती है तो उसे विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार तत्काल दूर किया जाता है। मंत्री ने लोगों से अपील की कि बिना आधिकारिक पुष्टि के किसी भी तरह की अफवाहों या भ्रामक दावों पर विश्वास न करें।
मंत्री लोधी ने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार आदि गुरु शंकराचार्य स्मारक के संरक्षण और रखरखाव के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा इसकी मजबूती और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सभी कदम उठाए जा रहे हैं।
Read Next




खंडवा 

