लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

मध्यप्रदेश के खंडवा में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 जुआरी गिरफ्तार, ₹1.57 लाख का मशरूका जब्त

खंडवा। जिले की बोरगांव चौकी एवं पंधाना थाना पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नगदी, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल और ताश के पत्तों सहित कुल ₹1,57,260 का मशरूका जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार, 19 जुलाई 2026 को चौकी प्रभारी बोरगांव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कोहदड़ स्थित पुराने सरकारी अस्पताल के पास कुछ लोग हार-जीत का दांव लगाकर अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश देकर घेराबंदी की और 10 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया।

कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से ₹4,260 नकद, 8 मोबाइल फोन, 2 मोटरसाइकिल तथा ताश के पत्ते जब्त किए गए। जब्त सामग्री का कुल मूल्य ₹1,57,260 बताया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अविनाश भोपले, सहायक उप निरीक्षक चन्द्रकान्त महाजन, प्रधान आरक्षक राकेश अवासे, साईराम नार्वे, आरक्षक राहुल राजपूत, दीपक गौर, गौरीशंकर दीक्षित, धमेन्द्र भावस्कर, दीपक मोरे एवं रोहित बडवाना की सराहनीय भूमिका रही।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत षष्टम दिवस सार्वजनिक स्थलों पर मानव श्रृंखला बनाकर जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित।*
July 20, 2026
खंडवा
दिगम्बर जैन धर्म का अष्टान्हिका पर्व आज से होगा प्रारम्भ
July 20, 2026
खंडवा
गुरु पूर्णिमा पर दादाजी धाम में उमड़ेंगे श्रद्धालु, मंदिर प्रांगण में बन रहा 15 हजार स्क्वायर फीट का वाटरप्रूफ डोम पंडाल
July 20, 2026
खंडवा
थाईलैंड वियतनाम से कांस्य पदक प्राप्त कर खंडवा पहुंचे नीरज पटेल का डीआईजी, कलेक्टर, और एसपी ने किया स्वागत अभिनंदन।
July 20, 2026
खंडवा
खंडवा: कोतवाली पुलिस ने 3 स्थाई वारंटियों को किया गिरफ्तार, हुलिया बदलकर दबोचा
July 20, 2026
खंडवा
खंडवा: गुरु पूर्णिमा से पहले दादाजी धूनीवाले मंदिर पहुंचीं डीआईजी सीमाला प्रसाद, तैयारियों का लिया जायजा
July 20, 2026
खंडवा
523वां नेत्रदान: खंडवा के बंसल परिवार ने दो लोगों की जिंदगी में जगाई रोशनी
July 20, 2026
खंडवा
खंडवा के आरूद में अवैध शराब पर बवाल, ग्रामीण बोले- जल्द हो सख्त कार्रवाई
July 20, 2026
खंडवा
खंडवा: दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर, 5 लोग घायल | देखिए कहां का है मामला
July 20, 2026
खंडवा
खंडवा: रॉयल इन होटल के पास निकला सांप, मालखान सिंह ने किया सुरक्षित रेस्क्यू | सर्प रेस्क्यू के लिए संपर्क करें: 97540 94422
July 20, 2026