लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: सेंट जॉन्स स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर, विद्यार्थियों को कानून और करियर मार्गदर्शन की दी जानकारी

माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खंडवा श्री संजीव श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में आज दिनांक 23 जून 2026 को सेंट जॉन्स हायर सेकेंडरी कॉन्वेंट स्कूल, खंडवा में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में विधिक जागरूकता विकसित करना, उन्हें उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों से परिचित कराना तथा अपराधों से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित जिला न्यायाधीश श्री वीरेंद्र जोशी ने विद्यार्थियों को सरल एवं रोचक भाषा में कानून की महत्ता समझाई। उन्होंने अपराध की परिभाषा बताते हुए कहा कि “जो कार्य हमें भीतर से गलत या बुरा महसूस हो, जो समाज और कानून की दृष्टि में अनुचित हो, वह अपराध की श्रेणी में आता है। प्रत्येक विद्यार्थी को सही और गलत की पहचान करना सीखना चाहिए तथा सदैव अपराधों से दूर रहना चाहिए।”

उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि जीवन में अनुशासन, नैतिकता एवं जिम्मेदारी का पालन करके ही एक आदर्श नागरिक बना जा सकता है। श्री जोशी ने मोटर यान अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन तथा हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि छोटी-सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

शिविर के दौरान विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं की जानकारी भी दी गई। उन्होंने बताया कि आर्थिक या सामाजिक रूप से कमजोर वर्गों के व्यक्तियों को विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

कार्यक्रम का सबसे प्रेरणादायक हिस्सा विद्यार्थियों के लिए आयोजित करियर काउंसलिंग सत्र रहा। श्री जोशी ने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य निर्धारित करने, कठिन परिश्रम करने तथा असफलताओं से घबराए बिना आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलावर सिंह ने भी विद्यार्थियों को विधिक जागरूकता, साइबर सुरक्षा एवं सामाजिक उत्तरदायित्वों के संबंध में जानकारी प्रदान की। उन्होंने विद्यार्थियों से कानून का सम्मान करने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर विधिक सेवा प्राधिकरण से सहायता प्राप्त करने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के डायरेक्टर श्री अमरेश सिंह शिकरवार, विद्यालय के शिक्षकगण, पैरालीगल वालंटियर श्री सत्य प्रकाश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित इस उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम के लिए आभार व्यक्त किया।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा : राजा हरिश्चंद्र मुक्तिधाम पर कल आंधी तूफान में फंसे लोग पुलिस ने किया रेस्क्यू
June 23, 2026
खंडवा
खंडवा :पंधाना क्षेत्र में युवक की संदिग्ध की मौत!विधायक, पुलिस पहुंची.मौके पर.परिवार ने जताया संदेह.
June 23, 2026
खंडवा
खंडवा के पुलिसकर्मी पर लगे आरोप पर एसपी ने बिठाई जांच..
June 23, 2026
खंडवा
खंडवा:नर्मदा स्नान बना काल, दिल्ली के 17 वर्षीय युवक की डूबने से मौत
June 23, 2026
खंडवा
केपीसीएल एफपीओ के कस्टम हायरिंग केन्द्र का शुभारम्भ
June 23, 2026
खंडवा
40 वर्ष बाद श्री वृद्धकालेश्वर महादेव ने दिए भक्तों को दर्शन
June 23, 2026
खंडवा
*जिला सहकारी बैंक में नाबार्ड की मुख्य महाप्रबंधक ने किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किये
June 23, 2026
खंडवा
खंडवा: अनाज मंडी में शुल्क वृद्धि के खिलाफ फूटा गुस्सा; कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ ने सचिव को सौंपा ज्ञापन
June 23, 2026
खंडवा
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पंधाना मंडल में आयोजित हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम,
June 23, 2026
खंडवा
खंडवा: एक संकल्प, सैकड़ों मुस्कानें और सुरक्षित भविष्य की कहानी
June 23, 2026