लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: एक संकल्प, सैकड़ों मुस्कानें और सुरक्षित भविष्य की कहानी

अध्यक्ष प्रवीण शर्मा के नेतृत्व में बाल हित से राष्ट्रहित की दिशा में खंडवा बना प्रेरणादायक मॉडल।

खंडवा। जब एक व्यक्ति यह संकल्प लेता है कि कोई भी बच्चा असुरक्षित, उपेक्षित या अधिकारों से वंचित नहीं रहेगा, तब उसके प्रयास सैकड़ों बच्चों के जीवन में आशा की नई किरण बन जाते हैं। प्रवीण शर्मा, अध्यक्ष न्यायपीठ बाल कल्याण समिति खंडवा ने इसी संकल्प को अपना मिशन बनाकर बाल संरक्षण के क्षेत्र में ऐसी मिसाल स्थापित की है, जिसकी गूंज आज जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक सुनाई दे रही है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि “बाल हित से राष्ट्रहित” की सोच को आत्मसात करते हुए उन्होंने बाल संरक्षण को केवल एक वैधानिक दायित्व नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का आधार माना। उनके नेतृत्व में बाल कल्याण समिति खंडवा ने किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्य करते हुए सैकड़ों बच्चों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया।

 

समिति द्वारा 350 से अधिक बच्चों का पारिवारिक एवं संस्थागत पुनर्वास, 607 बच्चों को बाल स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ, तथा 410 से अधिक बच्चों की मनोवैज्ञानिक एवं व्यवहारिक काउंसलिंग कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया गया। यह केवल पुनर्वास नहीं, बल्कि टूटे हुए आत्मविश्वास को फिर से खड़ा करने और बच्चों के भविष्य को नई दिशा देने का प्रयास था। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि समिति द्वारा पॉक्सो प्रकरणों में त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही, दत्तक ग्रहण प्रक्रिया का सुदृढ़ीकरण, कैरियर काउंसलिंग, नेतृत्व विकास एवं बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास किए गए। उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, झारखंड, पंजाब, महाराष्ट्र, दिल्ली, कर्नाटक एवं मध्यप्रदेश से जुड़े अनेक नाबालिग बच्चों के मामलों में भी समिति ने प्रभावी हस्तक्षेप कर पुनर्वास और संरक्षण सुनिश्चित किया।

 

बाल चौपाल, बाल संसद, प्रशिक्षण सेमिनार एवं कार्यशालाओं के माध्यम से समाज में बाल संरक्षण के प्रति जागरूकता का व्यापक अभियान चलाया गया। इन कार्यक्रमों ने हजारों लोगों को यह समझाया कि बच्चों की सुरक्षा केवल परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है।

 

इन उपलब्धियों में समिति के सदस्य मोहन मालवीय, रुचि पाटिल, स्वप्निल जैन एवं कविता पटेल का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी सदस्यों ने समर्पण और संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए बाल संरक्षण की इस मुहिम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

आज खंडवा की यह कहानी बताती है कि एक सशक्त संकल्प, संवेदनशील नेतृत्व और समर्पित टीम मिलकर सैकड़ों बच्चों के जीवन को बदल सकती है।

 

प्रेरक संदेश

“जब संकल्प बच्चों की मुस्कान के लिए हो, तो हर प्रयास राष्ट्र निर्माण का आधार बन जाता है”

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: गुड़ी में भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: 1501वें जश्ने मिलादुन्नबी पर भव्य जलसा, दरूद-ओ-सलाम से गूंजा गंज बाजार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: मांडवा-गुवाड़ी में जयस की बड़ी बैठक, 60 नए सदस्य जुड़े, राजू सिसोदिया बने पंचायत अध्यक्ष
August 25, 2026