लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

*जिला सहकारी बैंक में नाबार्ड की मुख्य महाप्रबंधक ने किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किये

 खण्डवा 23 जून 2026,

नाबार्ड के क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल की मुख्य महाप्रबंधक श्रीमती सी. सरस्वति का जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित खण्डवा में आगमन हुआ। उनके साथ नाबार्ड के उप महाप्रबंधक श्री सलिल झोकरकर तथा जिला विकास प्रबंधक श्री जितेन्द्र खैरनार भी उपस्थित थे । मुख्य महाप्रबंधक श्रीमती सरस्वती ने पैक्स संस्थाओं से जुडने वाले नये सदस्यों को किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किए गए। उन्होंने गत 10 वर्ष से लगातार नियमित ऋण अदायगी करने वाले किसानों को भी इस अवसर पर सम्मानित किया । श्रीमती सरस्वती ने इस अवसर पर पैक्स संस्थाओं के सदस्यों से आव्हान किया कि सहकारी संस्थाओं से लिये गये ऋणों की अदायगी समयावधि में कर शासन की शून्य प्रतिशत ब्याजदर की योजनाओं का लाभ उठाएं।

इस अवसर पर बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आलोक यादव ने बताया कि बैंक द्वारा अपने कालातीत ऋणों की सतत वसूली करने से एनपीए ऋण घटकर 7.96 प्रतिशत हो गया है तथा बैंक निरंतर लाभार्जन कर रही है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान बैंक को रू. 794 लाख का शुद्ध लाभ हुआ। बैंक इतिहास में पहली बार वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान बैंक ने अपनी सदस्य संस्थाओं को लाभांश का वितरण किया गया। श्री यादव ने बताया कि अमानतदारों को शीघ्र ही इन्टरनेट बैकिंग की सुविधाऐं भी उपलब्ध हो सकेगी। कार्यक्रम के अंत में श्री गजेन्द्र अत्रे विपणन अधिकारी द्वारा उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया गया ।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: गुड़ी में भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: 1501वें जश्ने मिलादुन्नबी पर भव्य जलसा, दरूद-ओ-सलाम से गूंजा गंज बाजार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: मांडवा-गुवाड़ी में जयस की बड़ी बैठक, 60 नए सदस्य जुड़े, राजू सिसोदिया बने पंचायत अध्यक्ष
August 25, 2026