खंडवा में लीनेस क्लब का कार्यक्रम संपन्न, डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट पुष्पा वरुण का हुआ स्वागत

खंडवा। ऑल इंडिया लीनेस क्लब, लीनेस डिस्ट्रिक्ट मल्टीपल डिस्ट्रिक्ट-2 सरगम एवं लीनेस डिस्ट्रिक्ट एमपी-1 कृष्णिका की डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट आदरणीय पुष्पा वरुण जी की अधिकृत यात्रा के अवसर पर आज खंडवा के एक निजी होटल में लीनेस क्लब खंडवा द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट पुष्पा वरुण जी के साथ डिस्ट्रिक्ट सचिव पुष्पा वासन, डिस्ट्रिक्ट कोषाध्यक्ष आभा शर्मा, लीनेस की पूर्व डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट अणिमा उबेजा, खंडवा की संस्थापक अध्यक्ष मधुबाला शेलार, अध्यक्ष पद्मा हाडा, सचिव मीरा व्यास एवं कोषाध्यक्ष सीमा भट्ट मंचासीन रहीं।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत से हुई, जिसे मीरा व्यास ने प्रस्तुत किया। ध्वज वंदना का वाचन रेखा रामस्नेही द्वारा किया गया। सेवा गतिविधियों के अंतर्गत एक बच्ची को क्लब की मल्टिपल सदस्याओं द्वारा 2100 रुपये की सहायता राशि भेंट की गई।
अध्यक्ष पद्मा हाडा द्वारा एक नए क्लब का गठन किया गया, जिसके नए पदाधिकारियों को डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट पुष्पा वरुण ने शपथ दिलाई। साथ ही दो नए सदस्यों ने भी सदस्यता की शपथ ली। डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट के जीवन परिचय पर अंकिता शेलार ने प्रकाश डाला। तिलक लगाकर अतिथियों का स्वागत मेघा मंडलोई ने किया।
सचिव प्रतिवेदन का वाचन मीरा व्यास द्वारा किया गया। डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट “पक्षी घर”, जो जावरा में निर्मित हो रहा है, उसके लिए क्लब सदस्याओं द्वारा सहयोग राशि भेंट की गई। रोटी सेवा में सतत योगदान देने वाली सुशीला गंदले एवं रेखा रामस्नेही का सम्मान डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का संचालन यशस्वी परिहार ने किया। इस अवसर पर सुशीला गंदले, रेखा रामस्नेही, मधुबाला शेलार, पद्मा हाडा, रविंदर सलूजा, मेघा मंडलोई, सीमा भट्ट, राजकुमारी दूधे, भावना महोदय, ज्योति दुबे, सुनीता परिहार, वंदना सोनी एवं संतोष चौधरी सहित अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं। अंत में आभार प्रदर्शन भावना महोदय ने किया।
Read Next









