खंडवा: पेयजल चोरी का मामला, टंकी का वॉल खोलकर खेतों में पानी ले जा रहे लोग — निगम ने थाने में दिया आवेदन
खंडवा | शहर में पानी की समस्या के बीच एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां कुछ लोग आम जनता के हिस्से का पानी अवैध रूप से खेतों में ले जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, शिवराज मल्टी क्षेत्र में बनी करीब 2 लाख लीटर क्षमता की नई पानी की टंकी का वॉल खोलकर पानी को एक गड्ढे में भरा जा रहा है। इसके बाद मोटर पंप के जरिए इस पानी को खेतों तक पहुंचाया जा रहा है।
इस पूरे मामले की जानकारी मिलने के बाद नगर निगम के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए कोतवाली थाने में आवेदन देकर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
🚨 अधिकारियों ने लिया संज्ञान
मामले को लेकर एमआईसी सदस्य राजेश यादव भी मौके पर पहुंचे और निगम अधिकारियों के साथ स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पानी की इस तरह की बर्बादी और अवैध उपयोग को तुरंत रोका जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
⚠️ आम जनता के हक पर डाका
स्थानीय लोगों का कहना है कि एक ओर जहां शहर में पानी की कमी बनी रहती है, वहीं इस तरह की गतिविधियां सीधे तौर पर आम नागरिकों के हक पर असर डाल रही है.
Read Next
खंडवा 







