खंडवा: शनि मंदिर रोड पर एक्सीडेंट के बाद बवाल, भीड़ ने तोड़े गाड़ियों के कांच
खंडवा शहर में शनि मंदिर रोड पर देर रात एक सड़क हादसे के बाद जमकर हंगामा हो गया। स्कूटी और कार की आमने-सामने टक्कर में एक बच्चा घायल हो गया, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों में गुस्सा भड़क उठा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद आक्रोशित भीड़ ने गाड़ियों के कांच तोड़ दिए और मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही मोघट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी धीरेश धारवाल ने स्थिति को संभालते हुए भीड़ को शांत कराया और समझाइश दी।
घायल बच्चे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा, हालांकि पुलिस की तत्परता से स्थिति जल्द ही नियंत्रण में आ गई।
वीडियो खबर देखें
Read Next
खंडवा 







