रोशिया फाटा बना हादसों का हॉटस्पॉट! खंडवा पुलिस ने शुरू किया बड़ा एक्शन
खंडवा पुलिस द्वारा जिले मे दुर्घटना की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से रोड सैफ्टी ऑडिट के तहत लगातर ब्लैक स्पॉट का निरिक्षण कर साइन बोर्ड, रोड मार्किंग, खराब अथवा अनुपयुक्त स्पीड ब्रेकर के सुधार कार्य, रोड मार्किंग, केट आई, झाड़ियों की कटाई जैसे कार्यो तथा दुर्घटनाओं की संभावना वाले स्थल पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिये जा रहे है।
इस क्रम मे उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अनिल कुमार राय, थाना प्रभारी यातायात निरक्षक देवेन्द्र सिंह परिहार, एसडीओ श्री अञ्चल अग्रवाल, सुरक्षा सलाहकार श्री रवि एवं अन्य अधिकारी चिन्हित ब्लैक स्पॉट का विस्तृत निरीक्षण किया गया।
इस दौरान ब्लैक स्पॉट क्रमांक 07 रोशीय फाटा इंदौर इच्छापुर हाइवे 347 बीजी के मार्गों का विस्तृत निरिक्षण किया गया। निरीक्षण के समय मार्गों पर सड़क दुर्घटना, यातायात दबाव, सड़क की बनावट, संकेतक, स्पीड ब्रेकर, प्रकाश व्यवस्था, पैदल यात्रियों की सुरक्षा से संबंधित एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठक मे दिए गए बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया गया है।
निरीक्षण के दौरान परिशोधन उपरांत उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने, तेज गति पर नियंत्रण, सही स्थानों पर साइन बोर्ड एवं रोड मार्किंग, खराब अथवा अनुपयुक्त स्पीड ब्रेकरों के सुधार कार्य, रोड मार्किंग, केट आई, झाड़ियों की कटाई जैसे कार्यो तथा दुर्घटनाओं की संभावना वाले स्थल पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
इन ब्लैक स्पॉट स्थल पर सुधार कार्य का मुख्य उद्देश्य वाहनों से होने वाली दुर्घटना को रोकने, आम नागरिक की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा यातायात को अधिक व्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाना है। यह निरीक्षण एवं दिए गए निर्देश भविष्य में सड़क सुरक्षा को और बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होंगे,
यातायात पुलिस समस्त नागरिकों से अपील करता है कि वे:-
• यातायात नियमों का पालन करें।
• निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएँ।
• सड़क पर सावधानी बरतें और संकेतकों का पालन करें।
• हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें|
• ओवरलोडिंग वाहनों पर सवार होकर यात्रा न करे|
Read Next

खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 


खंडवा 