लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा जीआरपी का ऑपरेशन ‘हमदर्द’: 10 दिन में 33 बेसहारा लोगों का तैयार किया डिजिटल डोजियर

खंडवा। जीआरपी थाना खंडवा द्वारा रेलवे पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर संचालित ऑपरेशन ‘हमदर्द’ के तहत रेलवे स्टेशन खंडवा, मुसाफिरखाना, प्लेटफॉर्म और रेलवे परिसर में रहने वाले निराश्रित, बेसहारा एवं असहाय लोगों की पहचान कर उनका डिजिटल डोजियर तैयार किया जा रहा है। अभियान के आठवें दिन तक कुल 33 लोगों से पूछताछ कर उनका डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया गया।

जीआरपी के अनुसार यह विशेष अभियान 1 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक चलाया जा रहा है। अभियान के तहत रेलवे स्टेशन पर अस्थायी रूप से निवास करने वाले लोगों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। उनके मोबाइल से फोटो लेकर डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है, ताकि उनकी पहचान सुरक्षित रहे और आवश्यकता पड़ने पर पुनर्वास की कार्रवाई की जा सके।

अभियान के दौरान दिव्यांग, निराश्रित, महिलाओं एवं बच्चों की पहचान कर उन्हें शासन की योजनाओं से जोड़ने और जरूरतमंदों को उनके परिजनों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया जा रहा है। यदि किसी भिक्षावृत्ति करने वाले व्यक्ति के पीछे किसी गिरोह (सिंडिकेट) की संलिप्तता सामने आती है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

1 जुलाई से 10 जुलाई के बीच जीआरपी खंडवा ने 19 पुरुष एवं 14 महिलाओं सहित कुल 33 लोगों से पूछताछ कर उनका डिजिटल डोजियर तैयार किया। सभी को मानवीय संवेदना के साथ अपने परिवार के साथ रहने की समझाइश भी दी गई।

उल्लेखनीय कार्य

अभियान के दौरान स्टेशन चेकिंग में एक वृद्ध महिला एवं एक वृद्ध पुरुष असहाय अवस्था में मिले। पूछताछ में वृद्ध महिला ने अपना नाम बीजी बाई, पति उत्तम सिंह गोंडाई, उम्र 68 वर्ष, निवासी ग्राम बड़ा बोरगांव, थाना पंधाना, जिला खंडवा बताया। वहीं वृद्ध पुरुष ने अपना नाम शंकर बुनकर, पिता स्व. तिलक बुनकर, उम्र 65 वर्ष, निवासी ग्राम बड़गांव माली, जिला खंडवा बताया। जीआरपी ने दोनों को सुरक्षित उनके घर पहुंचाकर परिजनों के सुपुर्द किया।

जीआरपी थाना खंडवा ने बताया कि ऑपरेशन ‘हमदर्द’ के तहत पूरे जुलाई माह में यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि रेलवे परिसर में रहने वाले असहाय लोगों की पहचान कर उन्हें आवश्यक सहायता और पुनर्वास उपलब्ध कराया जा सके।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: गुड़ी में भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: 1501वें जश्ने मिलादुन्नबी पर भव्य जलसा, दरूद-ओ-सलाम से गूंजा गंज बाजार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: मांडवा-गुवाड़ी में जयस की बड़ी बैठक, 60 नए सदस्य जुड़े, राजू सिसोदिया बने पंचायत अध्यक्ष
August 25, 2026