खंडवा : मेरा ठेला कहां गया दुकानदार से पूछते ही दुकानदार नें खूब पीटा! एसपी के पास पहुंचा युवक
खंडवा। मारपीट में घायल युवक ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। युवक का आरोप है कि उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई, लेकिन शिकायत के बावजूद अब तक उचित कार्रवाई नहीं हुई।
घायल दीपक राठौर ने बताया कि वह एक दुकान से सामान लेकर घर जा रहा था। इस दौरान उसके ठेले को लेकर विवाद हो गया। युवक का आरोप है कि विवाद के बाद दुकान संचालक और उसके साथ मौजूद लोगों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। हमले में उसके सिर पर गंभीर चोट आई, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पीड़ित का कहना है कि उसने पहले संबंधित थाने में शिकायत दी थी, लेकिन सुनवाई नहीं होने पर वह जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और आवेदन देकर निष्पक्ष जांच तथा आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
फिलहाल पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Read Next



खंडवा 
खंडवा