खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने महत्वपूर्ण बिंदुओं को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की।

रेल मंत्री ने कहा नागपुर
भुसावल ट्रेन जल्द शुरू करेंगे।
ओंकारेश्वर स्टेशन के लोकार्पण पर भी चर्चा, खंडवा तुकईथड़ यात्री ट्रेन चलाएं।
खंडवा। सांसद बनने के बाद खंडवा लोकसभा क्षेत्र के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल पूरी सक्रियता के साथ लोकसभा क्षेत्र के विकास एवं क्षेत्र की जनता की समस्याओं के निदान करने को लेकर पूरी तरह सक्रिय है। लोकसभा सत्र के दौरान अपने क्षेत्र के विकास एवं समस्याओं को लेकर पूरी ताकत के साथ लोकसभा पटल पर अपनी बात रखते हुए कार्यों को अंजाम दे रहे हैं। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि चल रही लोकसभा सत्र के दौरान सांसद श्री पाटिल ने लोकसभा में न्यायालय के कार्यों में हिंदी एवं ग्रामीण आदिवासी क्षेत्रों में अनाज वितरण की समस्या को लेकर अपनी बात रखी। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने मंगलवार शाम को रेल भवन पहुंच कर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर विभिन्न रेल मुद्दे उठाएं। इस मौके पर सांसद पाटिल के साथ खरगोन सांसद गजेंद्र सिंह पटेल मौजूद थे।
प्रवक्ता सुनील जैन,मध्य रेल समिति सदस्य मनोज सोनी ने बताया कि खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर खंडवा संसदीय क्षेत्र से जुड़े रेल मुद्दों को उठाया और उन पर कार्रवाई करने का अनुरोध किया। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कोरोना काल से बंद की गई नागपुर भुसावल ट्रेन को पुनः शुरू करने की बात पुरजोर तरीके से रेल मंत्री के समक्ष रखी। इसके जवाब में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सकारात्मक जवाब दिया है रेल मंत्री वैष्णव ने कहा नागपुर भुसावल ट्रेन जल्द पुनः शुरू की करेंगे। सांसद पाटिल ने ओंकारेश्वर स्टेशन का कार्य अंतिम चरण में होने की बात कही है तथा रेल मंत्री की मौजूदगी में इसका लोकार्पण करने का अनुरोध किया।रेल मंत्री ने प्रधानमंत्री के साथ लोकार्पण की संभावना जताई। सांसद पाटिल ने खंडवा स्टेशन री डेवलपमेंट में सेंट्रल रेलवे द्वारा अभी तक कोई निर्माण कार्य शुरू नहीं करने पर चिंता जताई । रेल मंत्री ने संबंधित अधिकारी बुला कर को इस विषय पर कार्रवाई के लिए कहा। खंडवा स्थित लाल चौकी रेल फाटक पर प्रतिदिन जाम से क्षेत्रवासियों को हो रही परेशानी से अवगत कराया इसका समाधान करने की बात कही। रेल मंत्री ने वहां उपस्थिति अधिकारी से इस पर कार्रवाई को कहा। साथ ही खंडवा आमलाखुर्द के बीच 2 वर्ष पूर्व सीआरएस होने बाद भी अभी तक आमजनता को कोई यात्री ट्रेन सुविधा नहीं मिलने बात कही इसको लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सकारात्मक जवाब दिया है ।
प्रवक्ता सुनील जैन रेल समिति सदस्य मनोज सोनी ने बताया कि इस मुलाकात में खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर और खरगोन सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने
खंडवा अलीराजपुर नये रेलमार्ग को स्वीकृत करने की मांग रखी। इस मुलाकात में खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और खरगोन सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने खंडवा अलीराजपुर के बीच पिछले 2 वर्ष से चल रहे सर्वेक्षण का कार्य पूरा होने की भी बात बताते हुए खंडवा से अलीराजपुर 260 किमी नये रेलमार्ग को कैबिनेट से स्वीकृत करवाने का अनुरोध किया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सकारात्मक जवाब देते हुए मांग पूरी करने का आश्वासन दिया है।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा 

खंडवा 


