लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: हरियाली तीज पर सजा कतिया समाज का उत्सव, हरी वेशभूषा में महिलाओं ने किया जमकर धमाल

मध्यप्रदेश के खंडवा में कतिया समाज महिला मंडल द्वारा हरियाली तीज के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज की बड़ी संख्या में मातृशक्ति शामिल हुई। हरियाली तीज की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए महिलाएं हरे रंग की आकर्षक वेशभूषा में कार्यक्रम में पहुंचीं, जिसमें वरिष्ठ महिलाओं के साथ युवा महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक गेम्स आयोजित किए गए। इसके साथ ही गीत गायन और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्साह और उमंग से भर दिया। आयोजकों की ओर से आकर्षक पुरस्कार भी वितरित किए गए, वहीं सभी महिलाओं को सुहाग सामग्री भेंट कर तीज की शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम में अध्यक्ष शकुंतला सांगूले सहित लक्ष्मी बाई भैसारे, मनीषा बिल्लोरे, ज्योति सेजकर, योगिता ढोके, मेघा नागराज, रेणुका लोमारे, वर्षा लखोरे, वर्षा दमाड़े, क्षमा कुल्हारे, हेमा कुल्हारे, क्षमा भैसारे, मनीषा लखोरे, रक्षा भैसारे, साक्षी भैसारे, मीना भैसारे, सुनीता चोरे, छाया मलाजपुरे, रमा मलाजपुरे, करुणा बिल्लोरे, रिंकू चौरे, कविता ऑनकर सहित समाज की महिलाएं मौजूद रहीं।

कार्यक्रम का संचालन वैशाली ढोके ने किया। आयोजन के अंत में सभी उपस्थित महिलाओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
जिला कोषालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न
August 17, 2026
खंडवा
खंडवा: ग्राम कोहदड़ के युवाओं ने दिखाई शिवभक्ति, 5 घंटे 20 मिनट में पूरी की डाक कांवड़
August 17, 2026
खंडवा
खंडवा: 25 संगठनों ने मिलकर सौंपा ज्ञापन, भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले देशव्यापी आंदोलन
August 17, 2026
खंडवा
श्रावण मास में मैहर (गढ़वाल) समाज का हरियाली महोत्सव आयोजित
August 17, 2026
खंडवा
खंडवा: नाग पंचमी पर लॉयन्स भोजन सेवा केंद्र की पहल, अस्पताल में परिजनों को खिलाई घर जैसी दाल-बाटी
August 17, 2026
खंडवा
उत्कृष्ट कार्य के लिए मनोज त्रिवेदी सम्मानित
August 17, 2026
खंडवा
खंडवा: जूनापानी में सड़क नहीं होने से स्कूल जाने वाले नन्हे बच्चों की राह मुश्किल, वर्षों से सड़क का इंतजार कर रहे ग्रामीण
August 17, 2026
खंडवा
वंदे मातरम् के कथित अनादर के विरोध में भाजपा का कैंडल मार्च
August 17, 2026
खंडवा
खंडवा: जिलाबदर के बाद भी खंडवा में घूम रहा था बदमाश, मोघट रोड पुलिस ने सलीम उर्फ लँगड़ा को दबोचा
August 17, 2026
खंडवा
खंडवा: गायत्री शक्तिपीठ ने निकाली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर
August 17, 2026